बॉलीवुड

HAQ New Poster: जंगली पिक्चर्स ने जारी किया यामी गौतम-इमरान हाशमी का फेसऑफ पोस्टर, कोर्टरूम ड्रामा के लिए बेताब दिखे फैन्स

HAQ New Poster: जंगली पिक्चर्स द्वारा बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और एक्ट्रेस यामी गौतम धर की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'हक' (HAQ) का नया पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में यामी गौतम और इमरान हाशमी एक-दूसरे के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। पोस्टर ने फैन्स की बेताबी और बढ़ा दी है।

Image

HAQ New Poster

HAQ New Poster: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और एक्ट्रेस यामी गौतम धर की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'हक' (HAQ) का टीजर रिलीज होने के बाद से फैन्स इसे बड़े परदे पर देखने को बेताब हैं। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने में एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में अब फैन्स को बेताब तो देखते हुए जंगली पिक्चर्स ने अपनी आने वाली फिल्म 'हक' का 'फेसऑफ' पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर में यामी गौतम और इमरान हाशमी एक-दूसरे के सामने खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस नए पोस्टर को देखने के बाद फैन्स ने तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं।

धमाकेदार है फिल्म 'हक' का नया पोस्टर

यामी गौतम धर और इमरान हाशमी की जोड़ी पहली बार फिल्म 'हक' में नजर आने वाली है। यह नया पोस्टर एक साहसिक और प्रभावशाली ड्रामा की शुरुआत का संकेत देता है। इस पोस्टर पर टैगलाइन दी गई है, 'कौम या कानून?' इस मूवी का निर्देशन सुपर्ण एस वर्मा द्वारा किया गया है। फिल्म को रेशु नाथ द्वारा लिखा गया है। इस मूवी की कहानी सुप्रीम कोर्ट के एक ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित है, जो जिग्ना वोरा की "बानो: भारत की बेटी" पर आधारित घटनाओं का एक काल्पनिक और नाटकीय रूप को प्रस्तुत करती करती दिखाई देगी।

बताते चलें इमरान हाशमी और यामी गौतम धर की ये मूवी मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम केस पर आधारित है। फिल्म में शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन और असीम हट्टंगडी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित है। इंसोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियो भी एसोसिएशन में हैं। 'हक 7' नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article