बॉलीवुड

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: पूजा हेगड़े संग ऋषिकेश में इश्क लड़ाएंगे वरुण धवन, पापा डेविड धवन संभालेंगे डायरेक्टर की गद्दी

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai shooting details: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों बॉर्डर 2 (Border 2) की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो सनी देओल की मल्टीस्टारर मूवी है। इस फिल्म के बाद वरुण धवन अपने पापा डेविड धवन (David Dhawan) की रोमांटिक कॉमेडी मूवी है जवानी तो इश्क होना है शुरू करेंगे, जिसका सेट ऋषिकेश में लगेगा।

Image

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) जल्द ही जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के साथ अपनी नई फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी लेकर आएंगे और दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके दूसरी तरफ अदाकारा पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) को दर्शकों ने हाल ही में शाहिद कपूर के साथ फिल्म देवा में देखा है। अब ये दोनों कलाकार साथ में एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं, जिसे डेविड धवन बनाएंगे। पिंकविला की ताजा खबर की मानें तो वरुण और पूजा 21 मार्च से ऋषिकेश में अपनी नई फिल्म है जवानी तो इश्क होना है की शूटिंग करेंगे।

कुछ समय पहले ही ये खबर सामने आई थी कि वरुण धवन जल्द ही अपने पिता डेविड धवन के साथ एक रॉम-कॉम शुरू करने जा रहे हैं, जिसका नाम है जवानी तो इश्क होना है होगा। ताजा खबर के अनुसार, वरुण-पूजा 21 मार्च को देहरादून पहुंचेंगे और ऋषिकेश में इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने पिंकविला को जानकारी दी है, 'डेविड धवन 21 तारीख से 3 दिनों तक ऋषिकेश में शूटिंग करेंगे। मेकर्स एक रिवर राफ्टिंग का सीन शूट करेंगे, जिसके लिए वरुण धवन और पूजा हेगड़े उत्तराखंड पहुंचेंगे। इन दोनों कलाकारों के साथ-साथ फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में मृणाल ठाकुर और श्रीलीला भी अहम किरदार प्ले करती दिखेंगी।'

Varun Dhawan, Janhvi Kapoor's Sunny Sunskari Ki Tulsi Kumari Release Date POSTPONED, Film To Hit Theatres On THIS Date

Varun Dhawan, Janhvi Kapoor's Sunny Sunskari Ki Tulsi Kumari Release Date POSTPONED, Film To Hit Theatres On THIS Date

अगर वरुण धवन के करियर की बात करें तो वो कुछ खास अच्छा नहीं चल रहा है। उनकी आखिरी बिग बजट एक्शन एंटरटेनर बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी थी। इस फिल्म को क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया गया था लेकिन दर्शक फिर भी सिनेमाघर नहीं पहुंचे थे। इसके बाद वरुण धवन अपने जॉनर में लौट चुके हैं, जिसमें दर्शक उन्हें देखना पसंद करते हैं। बॉर्डर 2 को छोड़कर उनकी अगली दोनों फिल्में कॉमेडी मूवी हैं, जिनमें वो दर्शकों को गुदगुदाते दिखाई देंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article