यूट्यूबर ध्रुव राठी पिछले कई सालों से भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के काम करने के तरीके से लेकर उनकी पॉलिसीज तक सभी चीजों की ध्रुव राठी ने आलोचना की है लेकिन उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जो लेटेस्ट ट्वीट किया है, वो कई लोगों के गले नहीं उतर रहा है क्योंकि उसमें ध्रुव राठी ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जगह-जगह बेज्जत करने की बात बोली है। ध्रुव राठी के इस ट्वीट की कई लोग आलोचना कर रहे हैं, जिसमें एक्ट्रेस गुल पनाग भी शामिल हैं। अदाकारा गुल पनाग ने सोशल मीडिया के जरिए ध्रुव राठी की जमकर क्लास लगाई है और उन्हें भारतीय सभ्यता का सही पाठ भी पढ़ाया है। (ये भी पढ़ें: कहां पैदा हुए थे Salman Khan? "मुंबई" है गलत जवाब)
ध्रुव राठी ने PM मोदी के खिलाफ क्या लिखा?
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हाल ही में विदेशी यात्रा पर थे, जहां पर उनसे एक विदेशी पत्रकार ने जबरदस्ती सवाल पूछने की कोशिश की। ये वीडियो जब इंटरनेट पर आया तो ध्रुव राठी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मोदी को हर उस जगह पर बेइज्जत किया जाना चाहिए, जहां वो जाते हैं। उन्होंने पिछले 12 सालों में एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है। वो एक लीडर के तौर पर बेसिक ट्रांसपेरेंसी डिलीवर नहीं कर पाए हैं। मैं यूरोपियन देशों के पत्रकारों से अनुरोध करूंगा की वो मोदी को जहां भी मिलें, ऐसे ही कठिन सवाल पूछें।" (ये भी पढ़ें: एक गलती ले डूबी थी Govinda का करियर...इस एक्टर ने उठाया फायदा और बन गया बॉलीवुड का सुपरस्टार)

Gul Panag ने Dhruv Rathee की लगाई क्लास
ध्रुव राठी का ये ट्वीट जब इंटरनेट पर वायरल हुआ तो अदाकारा गुल पनाग ने एक प्राउड भारतीय होने के नाते यूट्यूबर को आड़े हाथों लिया। गुल पनाग ने सोशल मीडिया पर लिखा, "ये बिल्कुल भी सही नहीं है। आप एक प्राइम मिनिस्टर को पसंद नहीं करते हैं कोई बात नहीं। उसकी सरकार स सहमत नहीं हैं कोई बात नहीं। उसके खिलाफ प्रोटेस्ट कीजिए और जब वोट देने का मौका आए तो अपनी पसंद की सरकार चुनिए और यही लोकतंत्र है। लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ दुनियाभर को यूं भड़काना बिल्कुल गलत है। ये ना केवल एक प्रधानमंत्री के खिलाफ कदम है बल्कि उस संस्था के भी खिलाफ है जो भारत का प्रधानमंत्री चुनती है।"
