Pathaan Controversy: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपनी फिल्म पठान को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म से 4 साल बाद किंग खान बड़े पर्दे पर कम बैक कर रहे हैं। शाहरुख और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म पिछले कुछ दिनों से लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में छाया हुई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म को लगातार बायकॉट और बैन करने की मांग कर रहे हैं। गुजरात के सिनेमा हॉल मालिकों को विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल की तरफ से चेतावनी दी गई है पठान की स्क्रीनिंग नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो सिनेमा हॉल की प्रॉपर्टी को नुकसान हो सकता है। इससे पहले भी फिल्म पठान के आउटफिट को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन हुए थे। पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में है।
पठान का पहला सॉन्ग बेशर्म रंग रिलीज होने के बाद लोगों ने दीपिका की ऑरेंज बिकिनी को लेकर सवाल उठाया था। लोगों ने ऑरेंज बिकिनी को भगवा रंग से जोड़ दिया था। इस गाने को लेकर जमकर राजनीति हुई थी।
गुजरात सरकार देगी थिएटर्स मालिकों को सुरक्षा
वीएचपी और बजरंग दल की धमकी मिलने के बाद मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ गुजरात ने सीएम भूपेंद्र भाई पटेल और गृह मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से हमें आश्वासन दिया गया है कि जरूरत पड़ने पर पुलिस की सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी ताकि पठान को थिएटर्स में चलाया जाए। वीएचपी के प्रवक्ता ने Hitendrasinh Rajput कहा, पठान की स्क्रीनिंग को गुजरात में परमिशन नहीं मिलाी है। अहमदाबाद में भी फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। कई सिनेमाघरों के मालिकों ने इस तरह की धमकी मिलने की शिकायत दर्ज करवाई है। साल 2010 में शाहरुख खान की फिल्म माय नेम इज खान को मुंबई में पुलिस सुरक्षा के बीच रिलीज किया गया था।
