बॉलीवुड

Govinda-Sunita Divorce: सुनीता की बातों से गुस्सा हैं गोविंदा!! सुनीता की मैनेजर ने दिया दो टूक जवाब

Sunita's Manager Clears Divorce Rumours: तलाक की अफवाहों के बीच सुनीता आहूजा की मैनेजर का बयान सामने आया है। सुनीता की टीम से यह पहला बयान आया है जिसके बाद फैंस ने राहत की सांस ली। दूसरी तरफ गोविंदा की मैनेजर ने भी ऐसा कुछ बताया है जिससे इन अफवाहों पर पानी फिर गया है।

Image

Sunita's Manager Clears Divorce Rumours

Sunita's Manager Clears Divorce Rumours: अभिनेता गोविंदा( Govinda) और सुनीता( Sunita Ahuja) के तलाक की अफवाहें हवा की तरह हर जगह उड़ रही हैं। हर कोई यह जानने को बेताब है कि इसमें कितना सच है कितना झूठ। आज दोपहर में जब गोविंदा के दोस्त का बयान सामने आया तब फैंस ने राहत की सांस ली। गोविंदा की तरफ से तो काफी बातें साफ हो गई हैं लेकिन , अब सुनीता की टीम ने इन अफवाहों पर क्या कहा है यह भी आपको बता देते हैं। सुनीता की मैनेजर ने आखिरकार इसपर जवाब दे दिया है।

सुनीता आहूजा की मैनेजर सादिया सोलकर ( Sadia Solkar) ने मिंट से बात करते हुए ये साफ कर दिया है कि डिवोर्स की खबरें सच नहीं है। सुनीता की टीम ने ज्यादा बात न करते हुए सिर्फ इतना कहा है कि यह सब सच नहीं है। वहीं दूसरी तरफ गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा( Shashi Sinha) ने भी इन सब बातों को झूठ बताया है। हालांकि उन्होंने सुनीता के बयानों को इन अफवाहों के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

गोविंदा के साथ अपनी शादी को लेकर तलाक की अफवाहों पर सुनीता आहूजा का ये पहला आधिकारिक बयान है। वहीं गोविंदा के मैनेजर की बातों से यह साफ हो गया है कि सुनीता के दिए हुए बयानों की वजह से गोविंदा के मन में गुस्सा है जिस वजह से दोबारा ये बात उठी हैं। हालांकि अभी तक दोनों स्टार्स ने इसपर चुप्पी बनाई हुई है। वहीं कपल के बच्चे भी मीडिया के सामने आने से इंकार कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article