बॉलीवुड

Govinda-Sunita Ahuja Divorce: गोविंदा के तलाक की खबर से हैरान नहीं फैंस, बोले 'सुनीता के बयानों के बाद तलाक के आसार...'

Govinda-Sunita Ahuja Divorce: मीडिया की खबरों की मानें तो बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) जल्द ही पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) से तलाक ले सकते हैं। गोविंदा और सुनीता आहूजा में कई दिनों से विवाद चल रहा था, जिसके बाद इन दोनों ने ये फैसला लिया है। गोविंदा-सुनीता के तलाक की खबर से फैंस ज्यादा हैरत में नहीं हैं क्योंकि उनका मानना है कि इस बात के आसार कई दिनों से नजर आ रहे थे।

Image

Govinda Sunita ahuja Divorce

Govinda-Sunita Ahuja Divorce: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को लेकर एक खबर बहुत तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि वो अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ 37 साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं। गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों ने इंटरनेट को हिला दिया है और हर कोई अलग-अलग तरह से इस खबर पर प्रतिक्रिया जाहिर कर रहा है। हालांकि अगर गोविंदा के पक्के फैंस की मानें तो वो इस खबर से ज्यादा हैरान नहीं हैं क्योंकि उन्हें पहले से इसका अंदाजा लग गया था। गोविंदा के फैंस का मानना है कि सुनीता आहूजा जिस तरह की बयानबाजी कर रही थी, उसके बाद ऐसा होना लाजमी था।

गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक पर एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा है, "बॉलीवुड में एक और तलाक होने जा रहा है। गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से अलग होने जा रहे हैं। बॉलीवुड वालों के लिए तो तलाक एक मजाक सा हो गया है। 37 सालों के बाद कोई तलाक लेता है क्या?" तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, "गोविंदा की पत्नी जिस तरह की बयानबाजी कर रही थी, उसके बाद तलाक की खबर हैरान नहीं कर रही है। गोविंदा खुद भी सुनीता की बातें सुनकर परेशान हो गए होंगे।"

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा या फिर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने अब तक तलाक की खबरों पर कुछ नहीं कहा है। लोग अभी तक इनके आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि गोविंदा के मैनेजर ने मीडिया से बात करते हुए इस बात पर पक्की मुहर लगा दी है कि हीरो नं. 1 के रिश्ते पत्नी के साथ अच्छे नहीं चल रहे हैं। गोविंदा के मैनेजर के अनुसार, आहूजा परिवार में सबकुछ ठीक नहीं है। सुनीता और गोविंदा के रिश्तों में खटास है लेकिन तलाक की खबर बेबुनियाद है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article