गोविंदा ने अपने जमाने में कई हिट फिल्में दी है। फैंस गोविंदा की फिल्में देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। गोविंदा एक्टिंग के साथ-साथ राजनिती के लिए भी जाने जाते हैं। गोविंदा की फिल्म हीरो नं.1, कुली नं.1, राजा बाबू, आंखें, दीवाना मस्ताना जैसी हिट कॉमेडी फिल्में देखना फैंस आज भी पसंद करते हैं। हाल ही में गोविंदा नए अंदाज में नजर आए। एक्टर का नया लुक फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक्टर ने इस दौरान पतली मूंछ के साथ टक्सीडो और धूप का चश्मा पहना हुआ था। अब सोशल मीडिया पर एक्टर का फ्लाइट वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में गोविंदा अपने बगल में बैठी एक छोटी लड़की के कंधे पर अपना सिर टिकाए हुए दिखाई दे रहे हैं। लड़की बहुत ही अनकम्फर्टेबल फील कर रही है। वीडियो देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये वीडियो किसी शूटिंग का हिस्सा भी हो सकता है।
फैंस ने बताया बॉडी-डबल
वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, "वह क्या कर रहा है? वह छोटी लड़की कौन है?" दूसरे ने बोला-"इसकी बीवी सही ही बोलती है"। तीसरे ने लिखा-"डरावना नंबर 1" चौथे ने लिखा-"हद कर दी आपने।" पांचवें ने लिखा-"ये कोई छोटी-मोटी बात नहीं है। वह जो भी कर रहा है, वह क्यों कर रहा है? एक ने लिखा-"वीडियो में गोविंदा ने नहीं वो उनका बॉडी-डबल है।"
तलाक की अफवाहों को पत्नी ने बताया था फर्जी
गोविंदा लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि गोविंदा और पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। दोनों अलग-अलग घर में रहते हैं। इस साल की शुरुआत में अफवाहें थीं कि 37 साल से शादीशुदा दोनों ने अलग होने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। बाद में सुनीता ने तलाक की अफवाहों को फर्जी बताया था।
