बॉलीवुड

कादर खान ने गोविंदा को इस कारण दी थी सेट पर गालियां, हीरो नंबर वन ने अब जाकर बताई सच्चाई कि क्यों सहन की थी इतनी बेइज्जती

Govinda Recall Fight with Kadar Khan: गोविंदा और कादर खान की जोड़ी को हमेशा एक कॉमेडी स्टार्स की जोड़ी के तौर पर याद किया जाता है। लेकिन एक किस्सा ऐसा भी है जब इन दो हंसाने वाले स्टार्स के बीच झड़गा हो गया था। गोविंदा ने इसे याद करते हुए फिल्म के सेट का वो किस्सा सुनाया।

Image

Govinda Recall Fight with Kadar Khan:

Govinda Recall Fight with Kadar Khan: बॉलीवुड के कॉमेडी स्टार गोविंदा ( Govinda) हाल ही में मुकेश खन्ना( Mukesh Khanna) के साथ बातचीत करते नजर आए। मुकेश खन्ना के साथ उनके चैनल पर गोविंदा ने कई सारे खुलासे किए। बातचीत करते हुए गोविंदा ने वो किस्सा याद किया जब दिवंगत स्टार कादर खान के साथ उनकी लड़ाई हो गई थी। कादर खान और गोविंदा ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं, दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने भरपूर प्यार भी दिया था। हालांकि एक बार ऐसा हुआ था कि कादर खान ने गोविंदा को सेट पर गाली दी थी। आइए बताते हैं क्या था वो किस्सा

कादर खान( Kadar Khan) और गोविंदा( Govinda) ने साथ में हीरो नंबर 1, राजा बाबू, कुली नंबर 1, दूल्हे राजा जैसी हिट फिल्में दी हैं। दोनों की जोड़ी को पर्दे पर खूब पसंद किया जाता था। हालांकि एक बार ऐसा हुआ था जब कादर खान को गोविंदा पर बहुत ज्यादा गुस्सा आया था। एक्टर ने वो किस्सा सुनाते हुए बताया कि एक बार वह फिल्म के सेट पर 7 बजे ही पहुंच गए थे और शूटिंग 12 बजे होनी थी। मुझे वहां बैठे-बैठे भूख लग गई। जैसे ही कादर खान वहां आए उन्होंने कहा कि ये कोई खाना खाने का टाइम है उठो शूट करो, लेकिन मैंने जाने से मना कर दिया और कहा कि मैं खाना खाकर आता हूं । इस बात पर दिवंगत अभिनेता को गुस्सा आया और उन्होंने गालियां देना शुरू कर दिया, मैंने भी उल्टा जवाब दिया तो वह मुझे छोड़कर खुद शूटिंग करने चले गए।

एक्टर ने आगे बताया कि कादर खान 9 ( Kadar Khan) बहुत अच्छे इंसान है वह ऐसा कभी नहीं करते थे उस दिन उन्होंने खूब गालियां दी। हालांकि वह मेरे से बहुत प्यार करते थे और मैं उनका बहुत सम्मान भी करता हूँ। बता दें कि यह मामला फिल्म कुली नंबर 1 के सेट पर हुआ था। बाद में यह फिल्म हिट हुई थी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article