बॉलीवुड

रैली के दौरान बिगड़ी Govinda की तबीयत, रोड शो से उतरकर भागे हॉस्पिटल की तरफ

Govinda Feeling Unwell on Road Show: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा कल शनिवार को मुंबई के जलगांव में शिवसेना के लिए रोड शो कर रहे थे। इस दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई और वह बीच में ही हॉस्पिटल के लिए निकल पड़े। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

Image

Govinda Feeling Unwell on Road Show

Govinda Feeling Unwell on Road Show: अभिनेता गोविंदा( Govinda) जो अपने मजाकिया अंदाज से फैंस के चहेते बने रहते हैं, पिछले महीने पैरों में गोली लगने की वजह से बीमार हो गए थे। गोविंदा हाल ही में मुंबई में एक रोड शो कर रहे थे, जिस दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। इस रैली को अधूरी छोड़कर ही उन्हें जाना पड़ा। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा (Govinda) कल शनिवार को मुंबई के जलगांव में शिवसेना के लिए रोड शो कर रहे थे। एक्टर ने हाल ही में महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में कदम रखा है, वह गोली लगने के बाद पहली बार किसी कार्यक्रम में नजर आए थे। लेकिन बताया जा रहा है कि इस दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई और वह बीच में ही हॉस्पिटल के लिए निकल पड़े। बता दें कि उन्होंने हाल ही में राजनीति में कदम रखा है जिसके लिए वह चुनाव रैली कर रहे थे।

गोविंदा( Govinda) कल विधानसभा चुनाव के लिए महायुति के प्रचार के लिए पहुंचे थे रोड शो शुरू हुआ और इसके कुछ देर बाद ही एक्टर की तबीयत अचानक से बिगड़ने लगी, अचानक से उनके सीने में दर्द होने लगा और इसके बाद उनके पैर में भी दर्द शुरू हो गया। एक्टर की हालत ज्यादा खराब हुई तो उन्होंने इस रोड शो को बीच में ही छोड़ दिया और वो मुंबई लौट आए। गोविंदा के करीबी का कहना है अब उनकी तबीयत ठीक है, वह शो के दौरान थक गए थे और बीच रोड में उन्हें असहज महसूस हुआ बता दें कि हाल ही में गोविंदा के पैर में गोली भी लगी थी,उसका भी असर दिखाई दिया फिलहाल गोविंदा ठीक है आराम कर रहे हैं। चिंता करने की कोई बात नहीं है

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article