बॉलीवुड

Govinda Sunita Divorce- गोविंदा लेने जा रहे हैं सुनीता से तलाक, 37 सालों की शादी को कर देंगे खत्म?

Govinda-Sunita Divorce Rumours: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसने लोगों को हैरान कर दिया है। 25 फरवरी की सुबह-सुबह कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि गोविंदा और सुनीता आहूजा तलाक लेने जा रहे हैं। इन खबरों ने लोगों के बीच हलचल पैदा कर दी है।

Image

Govinda-Sunita Divorce Rumours

Govinda-Sunita Divorce Rumours: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा (Govinda) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि गोविंदा की शादीशुदा लाइफ में कुछ भी सही नहीं है। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक गोविंदा पत्नी सुनीता आहूजा से अलग हो रहे हैं। दोनों ने अपनी 37 सालों की शादी को खत्म करने का मन बना लिया है। कुछ दिनों पहले ही सुनीता आहूजा ने कई इंटरव्यूज दिए हैं। इस दौरान सुनीता ने गोविंदा को लेकर कई ऐसे खुलासे भी किए, जिन्हें जानकर फैन्स भी हैरान गए। अब गोविंदा और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के तलाक की अफवाहों ने फैन्स को बड़ा झटका दिया है।

तलाक लेंगे गोविंदा-सुनीता?

कुछ दिनों पहले दिए एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने यह बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वो और गोविंदा साथ में नहीं रहते हैं। इस खुलासे के बीच लोगों ने गोविंदा और सुनीता के तलाक के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। ऐसे में अब Reddit पर गोविंदा को लेकर एक पोस्ट बड़ी तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें बताया गया है कि अभिनेता का तलाक होने वाला है। इस पोस्ट में कहा गया है कि सुनीता और गोविंदा अलग-अलग रहते हैं। सुनीता अभिनेता के अपोजिट बंगले में रहती हैं। दोनों की कई चीजें एक-दूसरे से मेल नहीं खाती हैं। इस पोस्ट के अनुसार सुनीता ने गोविंदा के कई अफेयर्स को भी झेला है। इसके बाद भी उन्होंने गोविंदा के परिवार और उनकी मां का ध्यान रखा था।

गोविंदा और सुनीता में से किसी ने भी अभी तक तलाक की अफवाहों पर कोई बयान नहीं दिया है। गोविंदा और सुनीता की शादी 11 मार्च 1987 को शादी हुई थी। दोनों की शादी को 37 साल पूरे हो गए हैं। गोविंदा और सुनीता के दो बच्चे (यशवर्धन और टीना) हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article