बॉलीवुड

Google's Most Searched Celebs of 2023 List: कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा के सामने पानी मांग गए सारे बॉलीवुड सितारे, देखें लिस्ट

Google's Most Searched Celebs of 2023 List: साल 2023 अपने अंत पर पहुंच चुका है। इस साल कई सारे सितारों ने इंटरनेट पर धमाल मचाया, जिनमें से कुछ को लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया है। गूगल की तरफ से सबसे ज्यादा सर्च किए गए सेलेब्स की लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की जोड़ी ने धमाल मचाया है।

Image

Most Searched Indian Celeb 2023

Google's Most Searched Celebs of 2023 List: साल 2023 जैसे-जैसे अपने अंत की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे उन सितारों की चर्चा हो रही है, जिनके बारे में लोगों ने सबसे ज्यादा बातें की हैं। गूगल ने हर बार की तरह इस बार भी मोस्ट गूगल्ड सेलेब्स की लिस्ट जारी की है, जिसमें बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी को नम्बर 1 पायदान पर जगह मिली है। अदाकारा कियारा आडवाणी के लिए साल 2023 काफी अच्छा रहा और इस साल में उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं हैं। यही कारण है कि इस साल मोस्ट गूगल्ड सेलेब्स की लिस्ट में वो पहले पायदान पर हैं।

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ-साथ उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) भी मोस्ट गूगल्ड सेलेब्स की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा को इस लिस्ट में छठा स्थान मिला है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक हैं, जिसका डंका इस साल पूरे देश में बजा है। आइए आपको इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए सेलेब्स की लिस्ट दिखाते हैं:

Google's Most Searched Celebs of 2023 List

Google's Most Searched Celebs of 2023 List

इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शामी को भी जगह मिली है। इन तीनों क्रिकेटर्स ने इस साल फैंस के बीच जमकर धमाल मचाया और उनका दिल जीता। यही कारण है कि लोगों ने इन्हें इस साल खूब सर्च किया। बिग बॉस ओटीटी से मशहूर हुए एल्विश यादव भी इस साल सुर्खियों में छाए रहे। एल्विश यादव को इस लिस्ट में 5वां स्थान मिला है। एल्विश यादव के नाम साल 2023 खत्म होते-होते एक विवाद भी जुड़ गया, जिस कारण वो खबरों में छाए रहे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article