Golmaal 5 Makers on Akshay Kumar Fees: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गोलमाल 5 (Golmaal 5) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अजय देवगन की इस फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। कभी फिल्म के सेट से कोई तस्वीर वायरल हो जाती है, तो कभी किसी स्टार की एंट्री को लेकर खबर सामने आती हैं। इन सब के बीच अभी हाल में एक खबर सामने आई थी कि अक्षय कुमार ने फिल्म गोलमाल 5 के लिए 35-40 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद पूरे बीटाउन में हलचल मच गई थी। लेकिन अब इसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। (ये भी पढ़ें: Golmaal 5 के लिए 35 करोड़ लेंगे Akshay Kumar!!)
मेकर्स ने खबर को बताया फर्जी
अक्षय कुमार एक बार फिर से फिल्म गोलमाल 5 को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अभी हाल ही में सामने आई एक खबर है। एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि फिल्म गोलमाल 5 के कुछ दिनों के शूट के लिए अक्षय कुमार को अजय देवगन से ज्यादा फीस मिली है। मेकर्स ने इस खबर को फर्जी बताया है। Bollywood Hungama की खबर के मुताबिक मेकर्स ने इसको लेकर एक बयान जारी किया है। (ये भी पढ़ें: Golmaal 5: Ajay Devgn सहित बाकी एक्टर्स ने खत्म किया ऊटी शेड्यूल, वीडियो किया शेयर)
बयान में कही ये बात
अक्षय कुमार से जुड़ी खबर को लेकर Rohit Shetty Picturez के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान में कहा कि 'फिल्म गोलमाल 5 की कमाई और खासकर अक्षय कुमार की फीस को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। हम साफ तौर पर कहना चाहते हैं कि ये दावे पूरी तरह गलत, बेबुनियाद और सिर्फ अंदाजों पर आधारित हैं।' प्रवक्ता ने आगे कहा, 'फिल्म से जुड़े पैसों और डील की जानकारी गोपनीय होती है और प्रोजेक्ट से जुड़े लोग इसे सार्वजनिक नहीं करते। अभी जो भी रकम या आंकड़े बताए जा रहे हैं, वो सिर्फ अफवाह हैं और सच नहीं हैं। हम ये फिल्म आप सभी के प्यार के लिए बना रहे हैं और बस आपका साथ और सपोर्ट चाहते हैं।'
'गोलमाल 5' में नजर आएंगे ये सितारे
रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म गोलमाल 5 में अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और शरमन जोशी अहम रोल में हैं।
