Is Deepika Padukone Relpace Priyanka in Ram-Leela: साल 2013 में संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' (
'राम-लीला' में दीपिका द्वारा प्रियंका को रिप्लेस करने पर बोलीं मधु चोपड़ा...
लहरें रेट्रो के साथ हुई बातचीत में मधु चोपड़ा ने इन खबरों पर खुलकर बात की। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने बताया, 'इस बारे ज्यादा कुछ याद नहीं है लेकिन उस समय मैं अपने क्लिनिक में मरीजों को देख रही रही। जब प्रियंका चोपड़ा मेरे पास आई तो उन्होंने कहा कि मुझे 'राम-लीला' मूवी में एक सिर्फ एक गाना करना है। मैंने उससे पूछा था कि क्या हुआ? उसने कहा कि मुझे लगता है कि यही सही है।'
मधु चोपड़ा ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि प्रियंका का ये सही फैसला था। इस फिल्म के लिए उनकी काफी बात हुई थी लेकिन वो एक दोस्त होने के नाते यह करने के लिए राजी हुई थीं।' संजय ने बाद में प्रियंका चोपड़ा को फिल्म 'मैरी कॉम' में लीड रोल ऑफर किया था।' मधु ने यह भी कहा कि प्रियंका के अंदर कभी भी बदला लेने की भावना नहीं रही है। यह केवल उन्होंने संजय के कहने पर किया और उन्होंने 'मैरी कॉम' की।
