बॉलीवुड

Excl: Gauri Khan को ED का नोटिस मिलने की खबर निकली झूठी, 'डंकी' को नुकसान पहुंचाने के लिए हुई थी साजिश!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 20, 2023, 01:59 PM IST

19 दिसंबर को गौरी खान पर 30 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगा था। हालांकि ईडी ने इस खबर को झूठी बताते हुए कंफर्म किया था। अब किंग खान के दोस्त ने गौरी पर लगे झूठे आरोपों का कारण बताया है। उन्होंने कहा, ये सब शाहरुख खान की इमेज को खराब करने के लिए किया गया है।

Image

Shahrukh and Gauri Khan (credit pic: instagram)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) इन दिनों चर्चा में हैं। गौरी को कल यानी 19 दिसंबर को ईडी (ED) का नोटिस मिला था। रिपोर्ट्स में दांवा किया गया था कि गौरी ने एंडोर्समेंट के नाम पर एक रियल स्टेट कंपनी से 30 करोड़ रुपये हड़पे है। आपको बता दें कि ये खबर झूठी है। ईडी ने खुद इस खबर को कंफर्म किया था। अब इस खबर पर किंग खान के करीबी दोस्त ने चुप्पी तोड़ी है। एक्टर के दोस्त ने कहा, आप टाइमिंग देखिए। शाहरुख खान की डंकी (Dunki) के रिलीज से कुछ घंटों पहले ये खबर सामने आई है। आपको समझ नहीं आ रहा है ये सब कहां से आ रहा है।

शाहरुख खान की छवि को खराब करने की कोशिश

ये सब शाहरुख की छवि को खराब करने की कोशिश की है। कुछ लोग इंडस्ट्री में ऐसे हैं जो किंग खान की सक्सेस को नहीं झेल पा रहे हैं इसलिए वो कभी उनकी पत्नी तो कभी बच्चों को लेकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश करते हैं।

किंग खान के दोस्त ने आगे कहा, आप लोग शाहरुख की सब्र का इम्तिहान मत लें। शाहरुख ने आज तक किसी कंट्रोवर्सी का कोई जवाब नहीं दिया है। लेकिन गौरी के बारे में इस तरह से झूठी खबर फैलाने वाले के खिलाफ शख्त एक्शन लिया जाएगा। शाहरुख खान की डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article