बॉलीवुड

Gaslight Trailer: सारा अली खान को अपने जाल में फंसाती दिखेंगी चित्रांगदा सिंह, मर्डर मिस्ट्री में दिखेंगे कई ट्विस्ट

Gaslight Trailer: बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान (Sara Ali Khan) की नई फिल्म गैसलाइट (GasLight) का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें चित्रांगदा सिंह और विक्रांत मैसी अहम किरदार प्ले करते दिखेंगे। सारा अली खान फिल्म गैसलाइट में पहली बार एक फिजिकली चैलेंज्ड महिला का किरदार प्ले करती दिखेंगी।

Image

Gaslight Trailer: सारा अली खान को अपने जाल में फंसाती दिखेंगी चित्रांगदा सिंह, मर्डर मिस्ट्री में दिखेंगे कई ट्विस्ट

Gaslight Trailer: डिज्नी प्लस हॉटस्टार की नई फिल्म गैसलाइट (Gaslight) का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ गया है, जिसमें सारा अली खान (Sara Ali Khan), विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म गैसलाइट एक साइक्लॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें सारा अली खान एक फिजिकली चैलेंज्ड महिला का किरदार प्ले करती दिखेंगी। फिल्म में सारा अली खान व्हीलचेयर पर बैठकर अपने पिता की मृत्यु का पता लगाएंगी, जो अचानक से गायब हो गए हैं। फिल्म गैसलाइट का ट्रेलर इंगेजिंग हैं, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि यह मूवी दर्शकों को लगातार बांधे रखेगी। आप गैसलाइट का ट्रेलर नीचे देख सकते हैं:

सारा अली खान के करियर में गेमचेंजर साबित हो सकती है गैसलाइट

डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) की गैसलाइट सारा अली खान के करियर में गेम चेंजर साबित हो सकती है। इस फिल्म में सारा अली खान पहली बार एक फिजिकली चैलेंज्ड महिला का किरदार प्ले करती दिखेंगी। ऐसा किरदार सारा ने पहले कभी नहीं निभाया है, जिस कारण माना जा रहा है कि यह मूवी उन्हें दर्शकों के बीच में अलग पहचान दिला सकती है। सारा अली खान अब तक मसाला एंटरटेनर्स मूवीज की हीरोइन के रूप में मशहूर हैं लेकिन गैसलाइट उन्हें एक मंझी हुई अदाकारा के रूप में पहचान दिला सकती है।

दर्शकों को पसंद आया गैसलाइट का ट्रेलर

सारा अली खान और चित्रांगदा सिंह की गैसलाइट का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। दर्शक इस ट्रेलर को इंटरनेट पर शेयर कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि उन्हें सारा की मूवी का इंतजार रहेगा। फिल्म में कई मंझे हुए कलाकार हैं, जो शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार हैं। वैसे आपको गैसलाइट का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article