बॉलीवुड

Ganapath Box Office Collection Day 11: 200 करोड़ के बजट वाली गणपत का हुआ बुरा हाल, टाइगर श्रॉफ ने मेकर्स के डुबोए करोड़ों

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 30, 2023, 08:28 AM IST

Ganapath Box Office Collection Day 11 Prediction: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की मूवी गणपत (Ganapath) बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। दूसरे रविवार को भी फिल्म का कलेक्शन बेहद कम रहा है। अब टाइगर और कृति के खाते में एक और फ्लॉप जुड़ गई है।

Image

Ganapath Box Office Collection Day 11

Ganapath Box Office Collection Day 11 Prediction: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की मूवी गणपत (Ganapath) बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का एक छोटा सा रोल भी नजर आया है। मूवी में एक तरफ जहां टाइगर और कृति के एक्शन की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर मूवी की कहानी, सीजीआई को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। टाइगर की इस फिल्म को 200 करोड़ के बजट पर बनाया गया है। इतने भारी भरकम बजट पर बनी गणपत बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होती दिख रही है।

मूवी को रिलीज हुए अब 11 दिन पूरे हो गए हैं और अभी तक फिल्म की टोटल कलेक्शन 13 करोड़ के पार नहीं पहुंची है। फिल्म वीकेंड पर भी चिल्लड़ों में कमाई कर रही है। आइए मूवी के 11वें दिन यानी दूसरे रविवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

टाइगर के करियर पर लगा ग्रहण

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन दोनों की फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रही हैं। जिसके बाद दोनों एक्टर्स को गणपत से काफी उम्मीदें थीं। हालांकि मूवी एक बड़ी डिजास्टर साबित हुई है। टाइगर और कृति की ये मूवी के शो अब लगातार कैंसिल हो रहे हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने दूसरे रविवार यानी 11वें दिन 0.10 लाख रुपये की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 12.30 करोड़ के आसपास पहुंच गया है। गणपत की रिलीज के साथ ही अब मेकर्स को भारी नुकसान होने वाला है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article