बॉलीवुड

Sunny Deol कपूर खानदान की इस बहू संग काम करने के लिए हैं बेताब, नाम जानकार होगी हैरानी

Sunny Deol Want to Work With Alia Bhatt: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) हालिया रिलीज हुई फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) के ब्लॉकबस्टर होने पर लगातार इंटरव्यू कर रहे हैं। जूम टीवी से बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि वो आलिया भट्ट के साथ काम करना चाहते हैं।

Image

Sunny Deol Want to Work With This Actress

Sunny Deol Want to Work With Alia Bhatt: सनी देओल (Sunny Deol) इस समय 'गदर 2' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। ये फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 460 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि 'गदर 2' (Gadar 2) का लाइफटाइम बिजनेस 500 करोड़ के करीब होगा। ऑडियंस ने भी 22 साल बड़े फिल्म 'गदर' के सीक्वल को काफी प्यार दिया है। फिल्म में तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को बड़े परदे पर देख दर्शक झूम उठे हैं। 'गदर 2' की सफलता के बाद सनी देओल ने कपूर खान की बहू के साथ काम करने की इच्छा जताई है। आइए जानें सनी देओल किस एक्ट्रेस के साथ काम करना चाहते हैं।

Zoom से बात करते हुए सनी देओल से जब पूछा गया कि वो किस एक्ट्रेस के साथ काम करना पसंद करेंगे। अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा कि वो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) संग काम करना चाहते हैं। सनी देओल ने कहा, 'मैं आलिया भट्ट को पसंद करता हूं। यह मेरे लिए अच्छी बात होगी अगर मैं एक्ट्रेस के साथ फिल्म करता हूं। मैं हीरो-हीरोइन के तौर पर नहीं बल्कि बाप-बेटी रोल में नजर आना चाहता हूं।'

आलिया भट्ट ने हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अपने शानदार किरदार के लिए 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान जीता। आलिया भट्ट के नेशनल अवॉर्ड जीतने पर सनी देओल ने रिएक्शन देते हुए कहा, 'उनके लिए बहुत अच्छा है क्योंकि वह इसकी हकदार हैं।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article