बॉलीवुड

Gadar 2 Box Office Collection Day: सनी पाजी की गदर 2 की कमाई पर जवान ने लगाया ब्रेक, 29वें दिन कमाए इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 9, 2023, 10:33 AM IST

Gadar 2 Box Office Collection Day 29th: सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को रिलीज हुए 29 दिन हो गए है। फिल्म में सनी पाजी ने तारा सिंह का ऑइकोनिक रोल निभाया है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की?

Image

Gadar 2 Box Office Collection (credit Pic: Instagram)

Gadar 2 Box Office Collection Day 29th: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म में तारा और सकीना की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म ने कुल मिलाकर 511 करोड़ की कमाई की है। जवान की रिलीज के बाद जवान की कमाई में गिरवाट देखने को मिली है।

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, गदर 2 ने 29वें दिन 1 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने पहले हफ्ते में 284.63 करोड़ की कमाई की। दूसरे हफ्ते में 134. 47 करोड़। तीसरे हफ्ते में 63. 36 करोड़ की कमाई की। गदर 2 ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार करके पठान के रिकॉर्ड को जल्द तोड़ेगी।

गदर 2 के मेकर्स ने रखी थी सक्सेस पार्टी

गदर 2 की सक्सेस के बाद मेकर्स ने पार्टी रखी थी। इस पार्टी में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, कार्तिरक आर्यन, अनन्या पांडे से लेकर बी टाउन के कई सेलेब्स मौजूद थे। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होंगे। गदर 2 की सक्सेस पर सनी देओल काफी इमोशनल हो गए थे। एक्टर ने कहा था कि मुझे जो जनता का प्यार मिला है। उसके लिए बहुत- बहुत आभारी हूं। गदर 2 फिल्म गदर: एक प्रेम कथा का सीक्ववल है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article