sona mohapatra questions on shehnaaz gill talent: बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा अब बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट्स शहनाज गिल से नाराज नजर आ रही हैं। सोना ने हाल ही में एक वीडियो देखने के बाद ट्विटर पर शहनाज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऐसा लगता है कि MeToo के आरोपी साजिद खान का समर्थन करने के लिए सोना महापात्रा अभी भी शहनाज गिल से नाराज हैं। रविवार को उन्होंने, शहनाज के बारे में कुछ ट्वीट्स लिख डाले हैं। इसमें वो शहनाज की प्रतिभा पर सवाल उठाती नजर आ रही हैं।
अब सोना महापात्रा ने एक बार फिर से शहनाज गिल पर भड़ास निकाली है। दरअसल शहनाज गिल का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो अजान का सम्मान करते हुए कुछ देर के लिए चुप हो गई थीं। उनके इस जेस्चर की लोगों ने काफी तारीफ की थी। सोना का कहना है कि उनको थोड़ी रिस्पेक्ट अपनी बहनों के लिए भी दिखानी चाहिए थी, जब उन्होंने मीटू के आरोपी साजिद खान का सपोर्ट किया था। इस ट्वीट के बाद शहनाज के फैंस ने सोना को ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए सोना महामात्रा ने एक और ट्वीट किया है।

सोना महामात्रा ने लिखा, 'जैकलीन जैसी एक और स्टारलेट के लिए खड़े होने की कोशिश कर रहे प्रिय ट्रोल्स, मुझे नहीं पता कि शहनाज की विशेष प्रतिभा क्या है, इसके अलावा लो-ब्रो रियलिटी टीवी प्रसिद्धि है। लेकिन मैं सुविधा के हिसाब से चलने वाली महिलाओं के तौर-तरीकों को जानती हूं, जो एक भूमिका और पैसे के लिए शॉर्टकट लेती हैं।'

आपको बता दें, बिग बॉस के 16वें सीजन में डायरेक्टर साजिद खान की एंट्री हुई थी। इसी सीजन में बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल ने एक वीडियो शेयर कर उनको सपोर्ट किया था। जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब कहा जा रहा है कि शहनाज गिल, साजिद की अपकमिंग फिल्म का भी हिस्सा हैं।
