बॉलीवुड

Filmfare Round Table: CM भूपेंद्रभाई पटेल ने किया 69वें फिल्मफेयर का दिल खोलकर किया स्वागत, बोले- ऐतिहासिक होगी रात

CM Bhupendrabhai Patel At Filmfare Round Table: फिल्मफेयर राउंड टेबल के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने 69वें फिल्मफेयर का स्वागत किया। इसके साथ ही यह भी दावा किया कि यह इवेंट ऐतिहासिक होने वाला है।

Image

Filmfare Round Table

CM Bhupendrabhai Patel At Filmfare Round Table: सिनेमा जगत का चर्चित अवॉर्ड शो फिल्मफेयर अपने 69वें सत्र के साथ दस्तक देने के लिए तैयार है। इस बात की घोषणा खुद टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन (Vineet Jain) ने फिल्मफेयर राउंड टेबल के दौरान की। खास बात तो यह है कि इस बार फिल्मफेयर अवॉर्ड ने गुजरात टूरिज्म से साझेदारी की है। इस इवेंट में सिनेमा जगत के दिग्गज सितारों के साथ-साथ गुजरात के मुख्यमंत्री और राज्य के कई मंत्री भी शामिल हुए। इवेंट के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल (CM Bhupendrabhai Patel) ने दावा किया कि इस बार फिल्मफेयर अवॉर्ड की रात ऐतिहासिक होने वाली है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल (CM Bhupendrabhai Patel) ने इवेंट के दौरान बताया कि गुजरात में ऐसी कई जगह मौजूद हैं जो बेहद खूबसूरत तो हैं ही, साथ ही फिल्म की शूटिंग के लिए भी अहम साबित हो सकती है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "गुजरात में कई ऐसी जगह हैं जो फिल्म इंडस्ट्री और मूवी की शूटिंग के लिए बेहतर साबित हो सकती हैं।"

Times Group MD Vineet Jain with Gujarat CM Bhupendra Patel

Times Group MD Vineet Jain with Gujarat CM Bhupendra Patel at the Filmfare Round Table event

बयान के दौरान मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को भी किया याद

फिल्मफेयर राउंड टेबल (Filmfare Round Table) में मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल (CM Bhupendrabhai Patel) ने पीएम मोदी के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने वक्त में गुजरात को बहुत एडवांस राज्य बनाया। उन्होंने ही खुशबू गुजरात की, 'कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा', 'कुछ दिन गुजारिए गुजरात में' जैसी चीजों की शुरुआत की, जो अभी भी लोगों के दिमाग में है। इन्हीं प्रयासों ने गुजरात टूरिज्म को फिल्म शूटिंग के लिए गुजरात को बेहतरीन जगह बनाने में भी मदद की है।"

मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने की फिल्म इंडस्ट्री की सराहना

फिल्मफेयर राउंड टेबल (Filmfare Round Table) में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने भी फिल्म इंडस्ट्री का आभार जताया। उन्होंने कहा, "जब हम राष्ट्र की तरक्की की बात करते हैं तो केवल उद्योग और वित्त क्षेत्र के बारे में सोचते हैं। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री बहुत बड़ी इंडस्ट्री है जो लाखों लोगों को रोजगार देती है। गुजरात टूरिज्म ने 69वें फिल्मफेयर के लिए विश्वस्तरीय मीडिया से समझौता ज्ञापन साइन किया है। आने वाला अवॉर्ड शो ऐतिहासिक होने वाला है। बड़ी मात्रा में फिल्ममेकर और सितारे इसका हिस्सा बनेंगे। इस इवेंट के जरिए राज्य के पर्यटन और संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।" उन्होंने फिल्म के सहारे रोजगार में होने वाली वृद्धि पर चर्चा करते हुए कहा, "इस तरह के शो और फिल्म शूट यातायात सेक्टर और इवेंट मैनेजमेंट बिजनेस में रोजगार को बढ़ावा देंगे। जब शूट के लिए सितारे आएंगे तो इससे कई क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article