Filmfare Ott Awards 2023: आज फिल्म फेयर अवॉर्ड का आयोजन मुंबई में किया जाएगा। अवॉर्ड फंक्शन में इस साल की सबसे बेहतरीन फिल्मेंऔर वेब सीरीज को सम्मानित किया जाएगा। फिल्म फेयर अवॉर्ड के चौथे संस्करण का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अवॉर्ड फंक्शन के लिए अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन किया गया है। आइए जानते हैं आप इस अवॉर्ड फंक्शन को कब और कहां देख सकते हैं। फिल्म फेयर ओटीटी अवॉर्ड में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन जुबली को मिले हैं। इसके बाद आलिया भट्ट और विजय वर्मा की डार्लिंग्स को 11 नॉमिनेशन मिले हैं। कुछ ही घंटों में विनर्स की लिस्ट सामने आ जाएगी।
फिल्म फेयर ओटीटी 2023 कहां देख सकते हैं
अवॉर्ड सेरेमनी कल होस्ट की जाएगी और इस इवेंट में चुनिंदा लोगों को ही इनवाइट किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फैंस को अपने फेवरेट स्टार को अवॉर्ड लेते हुए देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। अवॉर्ड फंक्शन को टीवी और ओटीटी पर देर से ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।
फिल्म फेयर ओटीटी 2023 नॉमिनेशन
बेस्ट एक्टर, सीरीज (मेल): ड्रामा
अभय देओल (ट्रायल बाय फायर)
आदित्य रॉय कपूर ( द नाइट मैनेजर)
अनिल कपूर (द नाइट मैनेजर)
अपारशक्ति खुराना (जुबली)
जिम सर्भ (रॉकेट बॉयज सीजन 2)
पंकत्र त्रिपाठी (क्रिमिनल जस्टिस- अधुरा सच)
शाहिद कपूर (फर्जी)
सिद्धांत गुप्ता (जुबली)
सुविंदर विक्की ( कोहरा)
विजय वर्मा (दहाड़)
बेस्ट एक्ट्रेस, सीरीज (फीमेल) : ड्रामा)
काजोल ( द ट्रायल)
करिश्मा तन्ना ( स्कूप)
राजश्री देशपांडे ( ट्रायल बाय फायर)
शेफाली शाह ( दिल्ली क्राइम सीजन 2)
सोनाक्षी सिन्हा ( दहाड़)
वामिका गब्बी (जुबली)
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
