Filmfare Ott Awards 2023: फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड 2023 का धमाकेदार आगाज हो गया है। ये कोई सामान्य अवॉर्ड सेरीमनी नहीं है। ये फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड का चौथा संस्करण है। फैंस विनर्स के नाम जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं। आइए बिना देर किए जानते हैं विनर्स के बारे में। विक्रमादित्य मोटवानी की सीरीज को अलग-अलग डिपार्टमेंट में 5 अवॉर्ड मिले हैं जिसमें सिनेमेटोग्राफी, ओरिजिनल साउंड ट्रैक, बैकग्राउंड म्यूजिक, बेस्ट वीएफएक्स समेत अन्य कैटेगरी में मिला है। जुबली के अलावा कोहरा, स्कूप, मोनिका ओ माय डार्लिंग, सिर्फ एक बंदा ही काफी है को भी अलग-अलग क्षेणियों में अवॉर्ड मिले हैं।
देखें विनर्स की लिस्ट
सीरीज अवॉर्ड
बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी- गुंजीत चोपड़ा और डिग्गी सिसोडिया- कोहरा
बेस्ट ओरिजिनल डायलॉग- करण व्यास- स्कूप
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले- गुंजी चोपड़ा, सुदीप शर्मा- कोहरा
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- अपर्णा सूद, मुकुंद गुप्ता- जुबली
बेस्ट एडिटिंग- आरती बजाज- जुबली
बेस्ट सिनेमेटोग्राफर- प्रतीक शाह- जुबली
बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन- श्रुति कपूर- जुबली
बेस्ट वीएफएक्स- अर्पण गगलानी- जुबली
बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक- अलोकनंदा दासगुप्ता- जुबली
बेस्ट ओरिजिनल साउंडट्रैक- अमित त्रिवेदी और कौशर मुनीर- जुबली
बेस्ट साउड डिजाइन- कुणाल शर्मा और ध्रुव पारेख- जुबली
बेस्ट नॉन फिक्शन ओरिजनल- टीवीएफ पिचर्स
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल), कॉमेडी - शरनाज पटेल- टीवीएफ ट्रिपलिंग सीजन 3
बेस्ट एक्टर मेल( कॉमेडी)- अभिषेक बनर्जी
बेस्ट एक्ट्रेस फ़ीमेल( कॉमेडी)- मानवी गागरु
फिल्म अवॉर्ड
बेस्ट स्टोरी- दीपक किंगरानी- सिर्फ एक बंदा ही काफी है
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- स्वपनिल सोनावना- मोनिका ओ माय डार्लिंग
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- मीनल अग्रवाल- कला
बेस्ट एडिटिंग- नितिन बैड- डार्लिंग्स
बेस्ट साउंड डिजाइन- अनीरबन सेनगुप्ता- डार्लिंग्स
बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक- अंचीत ठक्कर- मोनिका ओ माय डार्लिंग
बेस्ट एक्टर (फीमेल), शॉर्ट फिल्म- मृणाल ठाकुर- जाहान
बेस्ट एक्टर (मेल), शॉर्ट फिल्म- मानव कौल- फिर कभी
