बॉलीवुड

Fighter Poster: दीपिका पादुकोण ने शेयर किया Karan Singh Grover का फर्स्ट लुक, फैन्स भी हुए उत्साहित

Karan Singh Grover First Look From Fighter: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने फिल्म 'फाइटर' (Fighter) से करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) का फर्स्ट लुक जारी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एयर फाॅर्स की यूनिफॉर्म में करण बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं।

Image

Karan Singh Grover

Karan Singh Grover First Look From Fighter: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) की अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' (Fighter) खूब चर्चा में बनी हुई है। मेकर्स लगातार फिल्म के लीड एक्टर्स के फर्स्ट लुक फैन्स के बीच पेश करने में लगे हुए हैं। ऐसे में अब दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'फाइटर' से करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। अभिनेता को एयर फाॅर्स की यूनिफॉर्म में देख फैन्स भी करण सिंह ग्रोवर की तारीफ कर रहे हैं। मेकर्स करण सिंह ग्रोवर से पहले दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन और अनिल कपूर के फर्स्ट लुक साझा कर चुके हैं।

मंगलवार की सुबह दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करण सिंह ग्रोवर को स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल उर्फ ताज के रूप में फैन्स के बीच उनका फर्स्ट जारी किया। करण सिंह ग्रोवर पोस्टर में काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। एयर फाॅर्स की वर्दी पहने हुए करण सिंह ग्रोवर ने काले रंग का चश्मा लगाया हुआ है। पोस्टर इंटरनेट पर आते ही वायरल होना शुरू हो गया है।

'फाइटर' में पहली बार दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की जोड़ी ऑनस्क्रीन नजर आएंगी। इस फिल्म का टीजर मेकर्स ने पेश कर दिया है, जो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस टीजर में दीपिका और ऋतिक का किसिंग सीन भी खूब वायरल हुआ है। 'पठान' और 'जवान' के बाद दीपिका पादुकोण को अब एक अलग अवतार में देखने के लिए फैन्स आंखें बिछाए बैठे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article