बॉलीवुड

Fighter Box office Collection Day 1: शाहरुख की 'पठान' के सामने घुटने टेक देगी ऋतिक की 'फाइटर', पहले दिन होगी इतनी कमाई

Fighter Box office Collection Day 1,Hrithik Roshan: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की साथ में पहली फिल्म 'फाइटर' की एडवांस बुकिंग को देखने के बाद इसके पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 28 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करेगी।

Image

Pathaan and Fighter

Fighter Box office Collection Day 1: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर एरियल एक्शन ड्रामा 'फाइटर' (Fighter) 25 जनवरी के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। मेकर्स ने लंबे वीकेंड का फायदा उठाने के लिए इसे गणतंत्र दिवस 2024 से एक दिन पहले रिलीज की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म विदेशों में लगभग 1 मिलियन डॉलर की कमाई करने में सफल रहेगी। वहीं दूसरी ओर 'फाइटर' के घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करें तो यह शाहरुख खान की 'पठान' को मात देने में विफल रही है। आइए देखें फिल्म पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रहेगी।

सामने आ रही ताजा ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर' ओपनिंग डे पर केवल 28 से 30 करोड़ रुपये कमाने में ही सफल रहेगी। इतना ही नहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दिन 'फाइटर' की कमाई 40 करोड़ रुपये से नीचे रहेगी। सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म का निर्देशन किया है। यह भारत की पहली एरियल एक्शन मूवी है। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया था। आने वाले दिनों में लंबी छुट्टी होने के कारण 'फाइटर' की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' को गल्फ कन्ट्रीज में बैन किया गया है। इसका असर फिल्म की कमाई पर जरूर देखने की मिलेगा। फिल्म में अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय सहित कई एक्टर्स लीड रोल में हैं। फिल्म को ऑडियंस की ओर से शानदार रिव्यू मिल रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article