बॉलीवुड

FIFA World Cup 2022: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का क्यूट वीडियो हुआ वायरल, फैन्स बोले 'जोड़ी कमाल लग रही है...'

Ranveer-Deepika At FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप 2022 को एन्जॉय करते हुए बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक साथ कई फोटोज शेयर की। अभिनेता के वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्हें पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ मैच का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है।

Image

Ranveer Singh and Deepika Padukone

Ranveer-Deepika At FIFA World Cup 2022: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने रविवार को हुए फाइनल मैच से पहले इकर कैसिलस के साथ फीफा विश्व कप 2022 ट्रॉफी को रीवील किया था। कल रात से ही दीपिका और पूर्व स्पेनिश गोलकीपर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फैंस दीपिका और उनके लुक्स के कायल हो रहे हैं। दीपिका पादुकोण के साथ-साथ उनके पति और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी स्टेडियम में मौजूद थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पत्नी की ट्रॉफी का अनावरण करते हुए कई तस्वीरें भी साझा कीं। इस मैच के दौरान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों बेहद क्यूट लग रहे हैं।

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने स्टोरी में स्टेडियम और बड़ी स्क्रीन का वीडियो साझा किया, जिसमें हम दीपिका पादुकोण को फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करते हुए देख सकते हैं। रणवीर सिंह ने लिखा, 'गर्व महसूस कर रहा हूं। वो मेरी बेबी है।' अभिनेता ने वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें रणवीर सिंह को चिल्लाते देखा जा सकता है, 'लव यू दीपू!' उन्होंने यह भी लिखा, "बस उन्हें देखते रहो! दुनिया के सबसे बड़े मंच पर जगमगाता हुआ!" रणवीर सिंह ने आगे लिखा, 'वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ मेरी ट्रॉफी।' उन्होंने दीपिका को गले लगाते हुए एक वीडियो भी साझा किया। फैन्स को रणवीर और दीपिका का वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण आने वाले दिनों में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में दिखाई देंगी। अदाकारा की ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका पादुकोण को फिल्म 'सर्कस' में भी कैमियो करते हुए देखा जाएगा। फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगे। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article