बॉलीवुड

मुझे कमरे में बंद रखा...जबरदस्ती दवाइयां दी...और फोन भी छीन लिया, फैसल खान ने भाई आमिर पर लगाए गंभीर आरोप

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 9, 2025, 01:55 PM IST

Faissal Khan on Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) और उनके भाई फैसल खान (Faissal Khan) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान फैसल खान ने आमिर खान पर कई ऐसे आरोप लगाए है जिनपर आपको भरोसा नहीं होगा। तो चलिए जानते हैं फैसल खान ने क्या कहा है।

Image

Image Source: Reddit

Faissal Khan on Aamir Khan: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। आमिर खान की लव लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। इन सब के बीच आमिर खान के भाई फैसल खान (Faissal Khan) का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान फैसल खान अपने भाई आमिर खान को लेकर कई खुलासे किए हैं। साथ ही साथ आमिर खान संग विवादों पर भी चुप्पी तोड़ी है। फैसल खान ने इस दौरान एक ऐसा खुलासा किया है जिसको लेकर सबसे ज्यादा चर्चा की जा रही है।

'मुझे कमरे में कैद करके रखा गया'

आमिर खान के भाई फैसल खान ने हाल ही में पिंकविला के साथ बातचीत में अपनी जिंदगी के कई पहलुओं पर खुलकर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि आमिर खान ने उन्हें एक साल से ज्यादा समय तक एक घर में 'बंद' रखा था और उन्हें जबरदस्ती दवाइयां दी गई थीं। फैसल खान ने कहा कि 'वे कह रहे थे कि मुझे सिजोफ्रेनिया है और मैं पागल हूं। मैं समाज को नुकसान पहुंचा सकता हूं। मैं सोच रहा था कि इस चक्रव्यूह से कैसे निकलूं।' उन्होंने बताया कि वो अपने पिता ताहिर हुसैन (Tahir Hussain) से मदद मांगना चाहते थे, लेकिन आमिर ने उन्हें पूरी तरह कैद कर रखा था। 'मेरा मोबाइल छीन लिया गया, बाहर नहीं जा सकता था। मेरे कमरे के बाहर बॉडीगार्ड खड़ा रहता था। मुझे जबरदस्ती दवाइयां दी जा रही थीं।' फैसल ने आगे कहा कि एक साल बाद आमिर ने उन्हें दूसरा घर दिया, लेकिन बाद में अकेला छोड़ दिया। फैसल ने ये भी खुलासा किया कि आमिर ने उनसे कोर्ट में जाकर साइनेटरी राइट्स मांगे थे। 'आमिर ने कहा कि मुझे कोर्ट में कहना होगा कि मैं फैसले नहीं ले सकता। ये सुनकर मुझे धक्का लगा'।

'आमिर का किया गया था ब्रेनवॉश'

फैसल खान ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि कुछ लोगों ने आमिर खान का उनके खिलाफ ब्रेनवॉश किया था। मैं आमिर को जानता हूं। वो बहुत दयालु है। आमिर का ये काम ही नहीं हो सकता कि वह ऐसा सोचे और ये सब करे। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने उस समय सलमान खान (Salman Khan) से लेकर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) तक कोई आमिर खान के खिलाफ नहीं जाना चाहता था। तो मेरे साथ कोई नहीं आया

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article