बॉलीवुड

Fact Check: अपने बच्चे के पोज देते नजर आए कैटरीना कैफ-विक्की कौशल !! वायरल हुई फोटो

Katrina-Vicky Pose With Newborn Baby Boy: बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एक बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं। इस कपल की एक फोटो इंटरनेट पर सामने आई है, जिसमें कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने बेटे के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

Image

Pic Credit: Instagram/katrinakaifcutie

Katrina-Vicky Pose With Newborn Baby Boy: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की फेमस जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल हाल ही में एक बेटे के माता-पिता बने हैं। कैटरीना कैफ ने 7 नवंबर के दिन एक बेटे को जन्म दिया। यह खुशखबरी विक्की कौशल ने अपने फैन्स के बीच सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से शेयर की थी। फैन्स इस कपल के पेरेंट्स बनने के बाद से ही बेहद खुश हैं। ऐसे में अब कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की एक फोटो बड़ी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें कपल को नवजात शिशु के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर को देखकर लोगों का दिमाग भी घूम गया है। तो चलिए जानते हैं कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की बेबी के साथ सामने आई इस तस्वीर की असली सच्चाई किया है?

कैटरीना कैफ एक फैन पेज द्वारा शेयर की गई इस फोटो में यह कपल अपने बेटे के साथ पोज देता हुआ दिखाई दे रहा है। फोटो में आप देख सकते हैं कि विक्की कौशल की मां वीना कौशल फोटो में अपने पोते को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। बता दें यह फोटो कथित तौर पर कैटरीना द्वारा 2022 में शेयर की गई थी। मगर अब इस फोटो का AI वर्जन सामने आया, जिसमें कैटरीना-विक्की अपने बच्चे के साथ पोज देते नजर आए। कैटरीना ने मदर्स डे पर अपनी सासू मां के साथ फोटो शेयर की है। मगर अब इस फोटो में कैटरीना-विक्की के बटे को डिजिटल रूप से जोड़कर बदलाव किया गया है।

Katrina Kaif pose With Vicky Kaushal's Mother

Katrina Kaif pose With Vicky Kaushal's Mother

कैटरीना कैफ हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंच चुकी हैं। कैटरीना कैफ और उनका बच्चा एकदम स्वस्थ है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ को आखिरी बार फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया था। इस मूवी में कैटरीना कैफ के साथ सलमान खान और इमरान हाशमी अहम रोल में नजर आए थे। वहीं दूसरी ओर विक्की कौशल को आने वाले दिनों में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अहम रोल में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article