बॉलीवुड

Exclusive SCOOP: Ahan Shetty ने 6 महीने पहले ही तोड़ लिया था Tania Shroff से रिश्ता!!

Ahan-Tania Break Up details: बॉलीवुड अभिनेता अहान शेट्टी (Ahan Shetty) को लेकर बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) से ब्रेकअप कर लिया है। टाइम्स नाउ के हाथ लगी ताजा खबर के अनुसार अहना और तानिया के रास्ते 6 महीने पहले ही अलग हो चुके थे लेकिन इनके ब्रेकअप को लेकर खुलासा बीते दिनों हुआ।

Image

Ahan Shetty and Long-Term Girlfriend Tania Shroff Allegedly Part Ways (Credit: Instagram)

Ahan-Tania Break Up details: बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) ने फिल्म तड़प से बॉलीवुड में कदम रखा था। अहान शेट्टी के गुडलुक्स देखकर लड़कियों ने उनकी काफी तारीफ की थी और उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बनाया था। अहान शेट्टी ने डेब्यू के साथ ही लड़कियों को साफ कर दिया था कि वो तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) नाम की लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं। अहान और तानिया बचपन के दोस्त हैं, जिनकी दोस्ती वक्त के साथ प्यार में तब्दील हो गई। अहान और तानिया की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई थी लेकिन ऐसा लग रहा है कि इनकी जोड़ी को किसी की नजर लग गई है।

बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि तानिया श्रॉफ और अहान शेट्टी का ब्रेकअप हो गया है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि ये दोनों 45 दिन पहले अलग हो चुके हैं और इन दिनों एक-दूसरे को भुलाने की कोशिश कर रहे हैं। अहान-तानिया के ब्रेकअप की खबर से इनके फैंस काफी निराश हुए थे।

टाइम्स नाउ के हाथ लगी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, तानिया श्रॉफ और अहान शेट्टी का ब्रेकअप 45 दिन पहले नहीं बल्कि लगभग 6 महीने पहले ही हो गया था। इन दोनों के करीबी लोगों को ही इस बात की जानकारी थी। सूत्र ने टाइम्स नाउ को एक्सक्लूसिव जानकारी दी है, 'अहान और तानिया के रास्ते जून-जुलाई में ही अलग हो गए थे। इन दोनों के करीबी लोगों को इस बात की जानकारी थी क्योंकि इन्होंने सबको बता दिया था कि ये रिश्ता चलाना नहीं चाहते हैं। तानिया-अहान के लिए ये फैसला लेना काफी मुश्किल था लेकिन दोनों ने एक-दूसरे की खुशी के लिए ये फैसला लिया। तानिया-अहान ने अपने परिवारवालों को ब्रेकअप के बारे में जानकारी दे दी थी।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article