Shahid Kapoor's Weekend Opener: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। शुरुआती वीकेंड में शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' 30.15 करोड़ रुपये ही कमाने में सफल रही है। 'ओ रोमियो' शाहिद कपूर एक करियर की बेस्ट वीकेंड ओपनर बनने में कामयाब नहीं रही है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर 'पद्मावत' ने कब्जा किया है। तो चलिए शाहिद कपूर की बेस्ट वीकेंड ओपनर्स की लिस्ट पर डालें एक नजर...
शाहिद कपूर की फिल्म 'पद्मावत' में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी अहम रोल में थे। इस मूवी ने ओपनिंग वीकेंड में 114 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
शाहिद कपूर की रोमांटिक ड्रामा 'कबीर सिंह' का नाम इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। यह मूवी शुरुआती तीन दिनों 70.83 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी।
शाहिद कपूर की फिल्म 'उड़ता पंजाब' इस लिस्ट में अभी भी तीसरे स्थान पर बनी हुई है। इस मूवी ने ओपनिंग वीकेंड में 33.80 करोड़ रुपये कमाए हैं।
शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'शानदार' फ्लॉप फिल्म थी लेकिन इसने ओपनिंग वीकेंड में 33.51 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
शाहिद कपूर की एक्शन-रोमांटिक ड्रामा 'आर...राजकुमार' को भी फैन्स ने काफी पसंद किया था। यह मूवी ओपनिंग वीकेंड में 30.59 करोड़ कमाने में कामयाब रही थी।
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'ओ रोमियो' ने ओपनिंग वीकेंड में 30.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस लिस्ट में 'ओ रोमियो' को आखिरी स्थान मिला है।