Rakesh Bedi on Aditya Dhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने रिलीज होते ही गदर काट दिया है। फिल्म को देखने लिए काफी लंबी लाइन लगी हुई है। फिल्म धुरंधर 2 को देखने के बाद हर किरदार की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म की सीन्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन सब के बीच फिल्म में जमील जमाली का रोल निभाने वाले राकेश बेदी (Rakesh Bedi) ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस दौरान राकेश बेदी ने डायरेक्टर आदित्य धार (Aditya Dhar) की खूब तारीफ की है। तो चलिए जानते हैं राकेश बेदी ने क्या कहा है।
राकेश बेदी ने कही ये बात
Zoom से बात करते हुए राकेश बेदी ने अपनी हाल ही रिलीज हुई फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का जिक्र करते हुए बताया, 'आदित्य धर मेरे करियर को लंबे समय से देख रहे हैं, वो मुझे काम करते हुए देखते रहे हैं। मैं गर्व से कह सकता हूं कि इंडियन सिनेमा में मैं उन कुछ एक्टर्स में से एक हूं जो फिल्म, टीवी और थिएटर में लगातार एक्टिव रहा हूं। पिछले 47 सालों में ऐसा एक भी महीना नहीं गया जब मैं स्क्रीन से दूर हुआ हूं। इसलिए ये बात फर्क डालती है, इससे डायरेक्टर को कॉन्फिडेंस मिलता है।' राकेश बेदी ने राम गोपाल वर्मा और फिल्म पर उनके कमेंट्स के बारे में भी बात की। फिल्म की समीक्षा करते समय डायरेक्टर ने कहा था कि धुरंधर 1975 की फिल्म शोले की तरह कल्ट-क्लासिक बन जाएगी। इस पर बेदी ने कहा, 'मैं राम गोपाल वर्मा का सच में शुक्रिया अदा करना चाहता हूं क्योंकि वो एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने फिल्म के बारे में हमेशा अच्छे और मजबूत शब्द बोले हैं। उनके साथ-साथ मैंने भी कहा है कि ये फिल्म न सिर्फ बार को ऊपर उठाएगी बल्कि तोड़ भी देगी, क्योंकि लोग इसे कई बार देखेंगे।'
राकेश बेदी के रोल ने जीता दिल
एक्टर राकेश बेदी को रोल फिल्म धुरंधर 2 में काफी धमाकेदार है। एक्टर जब-जब स्क्रीन पर आते है छा जाते हैं। राकेश बेदी के रोल को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। राकेश बेदी के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
