Dhurandhar 2 Climax: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 फाइनली रिलीज हो गई है. देशभर में ये फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च को आई, लेकिन मेकर्स ने खास प्लानिंग के तहत इस फिल्म का पेड प्रीव्यू भी रखा. इसके चलते फिल्म दिल्ली, मुंबई, भोपाल समेत कई शहरों में 18 मार्च को ही रिलीज हुई, जिसका फायदा फिल्म को मिला. बड़ी संख्या में लोग ये फिल्म देखने पहुंचे. सिर्फ पेड प्रीव्यू में ही धुरंधर 2 ने 75 करोड़ का धांसू कलेक्शन कर लिया है.रणवीर सिंह की ये फिल्म पहले दिन से हाउसफुल चल रही है. लोग फिल्म के लिए पागल हो रहे हैं और यकीन मानिए जब आप इस फिल्म का क्लाइमैक्स देखेंगे, तो आपके होश उड़ जाएंगे.
फिल्म का शॉकिंग खुलासा
धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 ) जब रिलीज नहीं हुई थी तब लोगों के मन में सवाल था कि बडे़ साहब कौन है? फिल्म आते ही इस सवाल का जवाब मिल गया, लेकिन असली मजा बड़े साहब के सीन में नहीं है. बल्कि फिल्म का असली मजा तो क्लाइमैक्स में है, जिसमें रणवीर यानी हमजा की मुलाकात भारत के एक और जासूस से होती है जो उसके सामने होता है लेकिन वह उसे पहचान नहीं पाता.
धुरंधर 2 का क्लाइमैक्स सीन
धुरंधर 2 के क्लाइमैक्स सीन में दिखाया जाता है कि हमजा मेजर इकबाल यानी कि अर्जुन रामपाल से मिलने मुरीदके जाता है और तब तक मेजर को पता चल जाता है कि हमजा भारतीय जासूस है और इसी वजह से मेजर हमजा पर हमला कर देता है. इस दौरान हमजा भी मेजर के छोटे मोटे पटाखों पर अपना बम फोड़ता है. इसके बाद मेजर और हमजा का धांसू फाइट सीन होता है, जिसमें मेजर तो मर जाता है लेकिन हमजा को पाकिस्तानी सेना गिरफ्तार करती है और उसे खूब टॉर्चर किया जाता है, लेकिन अजय सान्याल के एक फोन से हमजा को छोड़ दिया जाता है. तब सबसे बड़ा क्लाइमैक्स आता है. खुलासा होता है कि जमील जमाली भारतीय जासूस है जो सालों के पाकिस्तान की पॉलिटिक्स में घुसा हुआ है.
आदित्य धर बनाएंगे धुरंधर 3
अब फैंस के मन में सवाल है कि क्या आदित्य धर धुरंधर 3 पर काम करेंगे? ये सवाल फिल्म के क्लाइमैक्स सीन से भी खड़ा हो गया है. सीन में दिखाया जाता है कि जमील हमजा को इंडिया भेज देता है और बोलता है कि अभी तुझे और जंग लड़नी है. इस सीन के बाद ही दर्शकों के मन में सवाल है कि क्या धुरंधर 3 आएगी या नहीं.
