बॉलीवुड

Exclusive: 'आत्मा पर भारी पड़ा...'- इमरान हाशमी ने 'हक' में अपने किरदार पर तोड़ी चुप्पी, यामी गौतम के लिए कही ये बात

Exclusive Emraan Hashmi Breaks Silence On His Character In Haq: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में उन्होंने जूम संग बातचीत में 'हक' से जुड़े किरदार पर चुप्पी तोड़ी। साथ ही इमरान ने यामी गौतम संग अपने अनुभव पर भी बात की।

Image

फोटो क्रेडिट- इमरान हाशमी इंस्टाग्राम

Exclusive Emraan Hashmi Breaks Silence On His Character In Haq: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त धाक जमाई हुई है। इमरान हाशमी जिस भी मूवी में नजर आते हैं, अपने किरदार और एक्टिंग से धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इमरान हाशमी को आखिरी बार फिल्म 'हक' में देखा गया, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस यामी गौतम के साथ मुख्य भूमिका अदा की। जंगली पिक्चर्स के बैनर तले तैयार हुई 'हक' में इमरान हाशमी के किरदार ने वाहवाही लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वहीं अब इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने अपने रोल के सिलसिले में जूम संग बातचीत की है। उन्होंने बताया कि ये किरदार उनके लिए चैलेंजिंग था। इतना ही नहीं, इमरान हाशमी ने ये तक कहा कि ये किरदार उनकी आत्मा पर भारी पड़ा है। एक्ट्रेस ने साथ ही यामी गौतम संग काम करने का अनुभव भी साझा किया है।

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) से सवाल किया गया कि वो क्या वजह थी, जिसके लिए उन्होंने 'हक' को हां कहा। इसपर इमरान हाशमी ने कहा, "उन किरदारों को अदा करने में क्या ही मजा है, जो कॉम्प्लेक्स न हों। जो चीज मुझे रोचक लगी, वो ये थी कि 'हक' में मेरा किरदार न तो सही बताया गया था और न ही गलत। वो अपने विश्वास, असुरक्षा और नियंत्रण की जरूरत के आधार पर आकार ले रहा था। ये स्क्रिप्ट दर्शकों को भी इस बात को समझने की अनुमति दे रही थी कि वो किरदार कहां से आ रहा है, बगैर किसी एक्शन को दिखाए। ये बैलेंस लिखना तो मुश्किल है ही, निभाना और मुश्किल है। मैंने 'हक' को हां की, क्योंकि ये असल जिंदगी के विवादों को भी दर्शाता है।"

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने इंटरव्यू में आगे बताया कि 'हक' से जुड़े उनके किरदार ने उनकी आत्मा पर काफी असर डाला है। इमरान हाशमी ने इस बारे में कहा, "ये किरदार मेरी आत्मा पर थोड़ा भारी पड़ा। 'हक' में दिखाया गया टकराव किसी गुस्से या आक्रामकता के कारण बाहर नहीं आया है। बहुत सी चीजें इसमें आंतरिक, विचारधारा और निजी तौर से जुड़ी थीं। मेरे किरदार का मानना था कि वो जो फैसले करता है, खासकर कानूनी तौर पर वो सही है। ये चीज थोड़ी खतरनाक होती है, क्योंकि ऐसा करने वाले इंसान को ये बात खलनायकी नहीं लगती। अपने करियर के इस प्वॉइंट पर, मैं उन किरदारों की ओर आ चुका हूं जो अपने डार्क साइड को खुली तौर पर पर्दे पर नहीं दिखाते, बल्कि धीरे-धीरे इसे सामने लाते हैं। इस इंसान का नियंत्रण, इंकार और नैतिक कट्टरपन मेरे लिए थोड़ा चुनौती पूर्ण था।"

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने इंटरव्यू में यामी गौतम संग काम करने का अनुभव भी साझा किया। एक्टरस ने कहा, "यामी बहुत साफ तौर पर सीन्स को पकड़ती है। वो भावनाओं को बहुत ज्यादा नहीं दिखातीं, जो कि 'हक' जैसी मूवी के लिए बहुत जरूरी है। बहुत सारे सीन्स हमारे ऐसे थे, जिसमें चीजें बगैर कही हुईं, सिर्फ झलक, रुकावट और असंतुलन पर आधारित थीं। उनके ठहराव ने बगैर किसी डायलॉग के ही चिंता बढ़ा दी, जो एक को-एक्टर होने के नाते आपको भी धकेलेगी। ये चीज टकराव को और बढ़ा देती है, क्योंकि ये बात असली लगती है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article