बॉलीवुड

EXCLUSIVE: Cannes में जाह्नवी कपूर ने किया था ईशान खट्टर को इग्नोर? विशाल जेठवा ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई

Vishal Jethwa on Janhvi-Ishaan case: कान फिल्म फेस्टिवल 2025 से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें जाह्नवी कपूर अपने को-एक्टर ईशान खट्टर को इग्नोर करती दिखाई दे रही थीं। लोगों ने इस कारण जाह्नवी को काफी ट्रोल किया था। उनके साथी कलाकार विशाल जेठवा ने जूम टीवी के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए वायरल वीडियो की सच्चाई बताई है...

Image

Ishaan Janhvi Cannes Case

Vishal Jethwa on Janhvi-Ishaan case: निर्माता करण जौहर ने कुछ दिनों पहले धर्मा प्रोडक्शन की मूवी होमबाउंड की स्क्रीनिंग के लिए कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में शिरकत की थी। इस मौके पर उनके साथ होमबाउंड की स्टारकास्ट ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा भी मौजूद थे। कान फिल्म फेस्टिवल 2025 से सामने आई एक वीडियो में ईशान खट्टर अपनी को-स्टार जाह्नवी कपूर की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाते दिखे थे लेकिन अदाकारा ने उन्हें इग्नोर किया और उनका सहारा नहीं लिया। जाह्नवी कपूर की ये हरकत फैंस को पसंद नहीं आई और उन्होंने अदाकारा को ये कहते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया कि वो ईशान को जानबूझकर इग्नोर कर रही थीं।

ईशान और जाह्नवी के साथ मौजूद विशाल जेठवा ने इस पूरे मसले पर जूम टीवी की रुद्रानी के साथ एक्सक्लूसिव बात की और बताया कि लोग वीडियो को देखकर जो अंदाजा लगा रहे हैं, वो बिल्कुल गलत है। विशाल ने कहा, 'मैंने ईशान और जाह्नवी को काम करते हुए देखा है और वो दोनों एक-दूसरे के साथ काफी कम्फर्टेबल हैं। ईशान-जाह्नवी एक-दूसरे के लिए अच्छा सोचते हैं और एक-दूसरे से अच्छे से बात करते हैं।'

'कान की जिस वीडियो पर विवाद है, उसमें मैं जाह्नवी का ट्रेल पकड़कर चल रहा था। मुझे तो समझ भी नहीं आ रहा था कि मैं उसे कैसे पकड़ूं। मैं उसकी बस मदद कर रहा था और जाह्नवी जब ऊपर चढ़ रही थी तब ईशान ने हाथ दिया था। जाह्नवी अपने कपड़े पकड़ रखी थी, जिस कारण वो ईशान का हाथ नहीं पकड़ पायी। जाह्नवी इतनी समझदार है कि वो सरेआम किसी की बेइज्जती नहीं करेगी। उसके साथ काम करके मैं ये जान पाया हूं।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article