बॉलीवुड

सिंगर अदनान सामी के मां के निधन के बाद भी पकिस्तान ने रिजेक्ट कर दिया था वीजा, कहा-"मां का जनाजा वीडियो..."

पॉपुलर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अदनान सामी अपने बेस्ट गानों के लिए जाने जाते है। हाल ही में सिंगर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपना दर्दा बयां किया है। सिंगर ने बताया कि उन्हें उनके मां के निधन के समय पाकिस्तान जाने नहीं मिला था। आइए जानते है कि अदनान सामी ने क्या कहा है।

Image

Adnan Sami

पॉपुलर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अदनान सामी अपने बेस्ट गानों के लिए जाने जाते है। फैंस सिंगर के गानों को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। सिंगर का जन्म लंदन में हुआ था, लेकिन सिंगर के पिता पाकिस्तानी हैं, लेकिन 2016 में उन्होंने भारतीय नागरिकता ले ली। हाल ही में सिंगर ने एक इंटरव्यू में मां के निधन पर पाकिस्तान ना जाने पर दुख जताया है। आइए जानते हैं कि सिंगर ने क्या कहा है।

अदनान सामी हाल ही में एक इंटरव्यू में शामिल हुए थे। बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने 2016 में भारतीय नागरिक बनने के बाद कभी पाकिस्तान जाने की कोशिश की थी। अदनान ने बताया कि जब अक्टूबर 2024 में उनकी मां का निधन हुआ, तो उन्होंने उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाने की कोशिश की। अदनान ने बताया कि उनकी मां का निधन सभी के लिए एक सदमा था, क्योंकि उन्हें कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं थी। उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय अधिकारियों ने तुरंत उनकी स्थिति को समझ लिया था।

वीडियो कॉल पर देखा मां का अंतिम संस्कार

भारतीय अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद जब अदनान ने पाकिस्तान में वीजा के लिए आवेदन किया तो उनका इसे रिजेक्ट कर दिया। उन्होंने रिक्वेस्ट किया कि वह अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए पाकिस्तान जाना चाहते हैं, लेकिन वे सहमत नहीं हुए। जिसके बाद सिंदर को व्हाट्सएप पर एक वीडियो के माध्यम से अपनी मां का अंतिम संस्कार देखना पड़ा।

भारत में कमाई के लिए भारतीय नागरिकता

अदनान सामी से पूछा गया कि वो भारत की नागरिकता इसलिए लिए क्योंकि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा भारत में कमाई हो रही थी। अपने जवाब में गायक ने बताया कि वे लक्की थे कि वे एक अमीर परिवार में पैदा हुए जहां उन्हें कभी पैसे की चिंता नहीं करनी पड़ी। उन्होंने कभी भी सिर्फ पैसे के लिए कुछ नहीं किया। इसके बजाय उन्होंने पाकिस्तान में अपनी करोड़ों की संपत्ति छोड़ दी और भारत में बिल्कुल नए सिरे से सब कुछ शुरू किया।

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article