भोजपुरी

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में नजर आएंगे भोजपुरी के ये सुपरस्टार! पॉपुलैरिटी में देते हैं मनीषा रानी को कड़ी टक्कर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 5, 2024, 10:45 AM IST

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 14 चर्चा में छाया हुआ है। मेकर्स शो के लिए इंडस्ट्री के पॉपुलर चेहरों को अप्रोच कर रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट क् अनुसार, मेकर्स ने शो के लिए भोजपुरी के पॉपुलर स्टार को अप्रोच किया है। आइए जानते हैं कौन है वो स्टार?

Image

khatron ke khiladi 14 (credit pic: Instagram)

Khatron Ke Khiladi 14: डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' खत्म होने के बाद फैंस की निगाहें बिग बॉस 3 ओटीटी और रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 पर टिकी हुई है। इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर बज बना हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो में मुनव्वर फारुकी , विवेक दहिया, मनीषा रानी, मन्नारा चोपड़ा बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ले सकते हैं। इसके अलावा शो में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चैटर्जी भी दिखाईं देंगी। इस बार का शो थोड़ा अलग होगा। शो की शूटिंग इस बार न्यूयॉर्क या जॉर्जिया में होगी। हर साल इस शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका में होती थी।

मेकर्स इस बार भोजपुरी स्टार्स को कास्ट करने वाले हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, शो के लिए खेसारी लाल यादव को अप्रोच किया गया है। खेसारी इससे पहले बिग बॉस 13 में नजर आए थे। खेसारी भोजपुरी इंडस्ट्री के चहेते स्टार हैं। उनकी यूपी और बिहार में तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। उनके गाने आते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगते हैं।

रोहित शेट्टी के शो में आएंगे खेसारी लाल यादव

खेसारी शो में एंटरटेनमेंट का भरपूर तड़का लगाएंगे। पिछले दिनों एक्टर बागेश्वर धाम गए थे। वहां, एक्टर ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की। एक्टर ने धीरेंद्र शास्त्री के साथ की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। मोनालिसा, रानी चटर्जी समेत कई भोजपुरी स्टार ने रियलिटी शो में अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया। बिहार की मनीषा रानी इस समय सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। एक्ट्रेस इस समय हर तरफ छाई हुई हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article