बॉलीवुड

EK Deewane Ki Deewaniyat: 'सैयारा' के अहान से तुलना पर हर्षवर्धन राणे ने तोड़ी चुप्पी, कहा-'ये सब बंद करो'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 31, 2025, 10:19 PM IST

Harshvardhan Rane on Ahaan Panday: फिल्म एक दीवाने की दीवानियत (EK Deewane Ki Deewaniyat) फेम स्टार हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) ने अभी हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल से सैयारा (Saiyaara) फेम आहान पांडे (Ahaan Panday) से हो रही तुलना पर चुप्पी तोड़ी है। हर्षवर्धन राणे ने लिखा कि...

Image

Image Source: IMDb

Harshvardhan Rane on Ahaan Panday: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एक दीवाने की दीवानियत (EK Deewane Ki Deewaniyat) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही है। फिल्म ने अब तक 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इसके बाद से लोग फिल्म के स्टार हर्षवर्धन राणे की तुलना सैयारा (Saiyaara) फेम आहान पांडे (Ahaan Panday) से होने लगी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों स्टार्स के रोल को लेकर एक के बाद एक रील सामने आ रही है। अब इन सब के बीच हर्षवर्धन राणे ने इसको लेकर चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं हर्षवर्धन राणे ने इस मुद्दे को लेकर क्या बोला है।

हर्षवर्धन राणे ने कही ये बात

एक्टर हर्षवर्धन राणे एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह हर्षवर्धन राणे का एक पोस्ट है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में हर्षवर्धन राणे अपनी और आहान पांडे की हो रही तुलना पर जवाब देते हुए नजर आए। हर्षवर्धन राणे ने अपनी वायरल पोस्ट में लिखा कि 'प्लीज रुको, ये कंपैरिजन बंद करो।' आपको बता दें कि ये सब शुरू हुआ एक वायरल रील से, जिसमें हर्षवर्धन के किरदार को सैयारा के आहान पांडे के रोल से बेहतर बताया गया। आहान का किरदार कृष कपूर वुमनाइजर बोला गया, जबकि हर्ष का विक्रमादित्य बिना किसी खामी वाला परफेक्ट लवर बताया गया। अब देखने होगा हर्षवर्धन राणे के इस पोस्ट के बाद ये सब रुकता है या नहीं।

'एक दीवाने की दीवानियत' में नजर आए ये सितारे

मिलाप जावेरी (Milap Zaveri) के डायरेक्शन में बनी फिल्म एक दीवाने की दीवानियत में हर्षवर्धन राणे के साथ सोनम बाजवा (Sonam Bajwa), शाद रंधावा (Shaad Randhawa), सचिन खेडेकर (Sachin Khedekar), अनंत महादेवन (Anant Mahadevan), राजेश खेरा (Rajesh Khera) अहम रोल में नजर आए। फिल्म एक दीवाने की दीवानियत के स्टार हर्षवर्धन राणे को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article