Ajaz provided cigarette to Aryan in jail: टीवी की दुनिया से अपना सफर शुरू करने वाले एक्टर एजाज खान ने बिग बॉस 7 के जरिए लोगों के बीच पहचान बनाई और फिर बॉलीवुड की दुनिया में भी एक्टिव हुए। एजाज खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और रील्स बनाकर लोगों को एंटरटेन करते हैं। जल्द ही वो उल्लू एप के नए शो हाउस अरेस्ट की तैयारी में हैं, जिसके सिलसिले में वो मीडिया को इंटरव्यू दे रहे हैं। एक ऐसे ही इंटरव्यू के दौरान एजाज खान ने दावा किया है कि जब आर्यन खान को एनसीबी ने जेल में डाला था, तो उन्होंने किंग खान के बेटे की मदद की थी।
एनसीबी ने आर्यन खान को महाराष्ट्र की आर्थर रोड जेल में रखा, जहां एजाज खान पहले से ही मौजूद थे। एजाज खान के अनुसार, पुलिस ने आर्यन खान बैरक नं. 1 में रखा था और वो राज कुंद्रा के साथ बैरक नं. 6 में कैद थे। एजाज के अनुसार, आर्यन खान को वो जेल में सिगरेट दिया करते थे और कभी-कभी पानी भी पहुंचाते थे।
एजाज खान ने आर्यन खान के बारे में बात करते हुए कहा है, 'जब मैं जेल में था, तो आर्यन भी वहीं पर मौजूद था। हमने किंग खान के बेटे को पानी और सिगरेट पहुंचाई थी। जेल में एक आदमी किसी दूसरे आदमी को और क्या ही दे सकता है। या तो वो खाने-पीने की चीजें दे सकता है या फिर गुंडों और माफियाओं से बचा सकता है। '
एजाज खान ने इंटरव्यू के दौरान दावा किया है कि राज कुंद्रा भी उनके साथ जेल में थे। उस दौरान उन्होंने राज को फिल्टर का पानी पहुंचाया था। जेल के अधिकारियों ने सभी को नॉर्मल पानी पीने को दिया था लेकिन वो पानी राज नहीं पी पा रहे थे, जिसके बाद उन्होंने राज की मदद की थी। एजाज के अनुसार, राज ने अपनी UT69 में गलत कहानी दिखाई, जिस कारण वो फ्लॉप हो गई। अगर राज जेल की असली कहानी दिखाते और उनका जिक्र करते तो दर्शक उसे पसंद करते।
