बॉलीवुड

Tuesday Trivia: फिल्म शराबी में हमेशा जेब में हाथ क्यों डाले रखते थे अमिताभ बच्चन? स्टाइल या फिर हाथ छुपाने की थी खास वजह

Sharaabi Movie Trivia: साल 1984 में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की एक फैमिली ड्रामा शराबी (Sharaabi) रिलीज हुई थी, जिसमें जयाप्रदा (Jaya Prada) अहम किरदार में दिखाई दी थीं। फिल्म शराबी में अमिताभ बच्चन के रोल को सराहा गया था और कई लोग तो उनके पॉकेट में हाथ डालने के स्टाइल को कॉपी भी करने लगे थे। हालांकि बहुत कम लोगों को पता है कि बिग बी ने पॉकेट में हाथ केवल स्टाइल के लिए नहीं डाला था, आइए आपको पूरा किस्सा विस्तार से बताते हैं...

Image

Amitabh Bachchan Sharabi Movie

Sharaabi Movie Trivia: लोग कहते हैं मैं शराबी हूं... फिल्म शराबी (Sharabi Movie) का ये सुपरहिट गाना तो आपको याद ही होगा। अमिताभ बच्चन के इस गाने पर आज भी लोग दिल खोलकर नाचते हैं। डीजे पर जब-जब ये गाना बजता है लोग सबकुछ भूलकर फ्लोर पर आ जाते हैं और नजारा देखने वाला होता है। अगर आपने बिग बी का ये गाना देखा होगा तो आपको याद होगा कि इस गाने में अमिताभ बच्चन जेब में हाथ डालकर नाचते दिखाई दिए थे। लोग डांस फ्लोर पर आज भी उनका ये स्टाइल जमकर कॉपी करते हैं। अगर ये कहा जाए कि बिग बी ने जेब में हाथ डालकर नाचना एक स्टाइल स्टेटमेंट बना दिया है तो गलत नहीं होगा। हालांकि बिग बी ने ये जानबूझकर या सोच-समझकर नहीं किया था। बिग बी इस गाने के साथ-साथ पूरी फिल्म में क्यों पॉकेट में हाथ डाले रहे, ये एक जबरदस्त किस्सा है जो हम आपको अपनी इस स्टोरी में सुनाएंगे।

असल में जब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) फिल्म शराबी की शूटिंग शुरू करने वाले थे, उससे पहले उन्होंने अपने घरवालों के साथ जमकर दिवाली मनाई थी। दिवाली पटाखों का त्योहार है, तो बिग बी पटाखे जलाने से कैसे पीछे रहते? बिग बी ने भी उस दिवाली अपने बच्चों और परिवारवालों के साथ जमकर पटाखे जलाए थे। जब वो पटाखे जला रहे थे तब एक हादसा हो गया, जिसमें पटाखा उनके हाथ में ही फट गया। पटाखा पटने की वजह से उनका हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया।

Amitabh Bachchan Sharabi Movie

Amitabh Bachchan Sharabi Movie

बिग बी ने जो डेट्स शराबी के मेकर्स को शूटिंग के लिए दी थीं, उनमें बिग बी के हाथ का इलाज चल रहा था। बिग बी नहीं चाहते थे कि उनके साथ हुए हादसे की वजह से शराबी फिल्म के मेकर्स का नुकसान हो। उन्होंने इसके लिए एक गजब का आइडिया निकाला और हाथ को जेब में डालकर सीन्स शूट करने शुरू कर दिए। जब फिल्म शराबी हिट हुई तो दर्शकों को उनका काम पसंद आया और मजबूरी में जेब में हाथ डाल डालना लोगों के लिए स्टाइल बन गया। सालों बाद भी बिग बी का ये स्टाइल फेमस है और कई सारे लोग जो उनकी मिमिक्री करते हैं वो हाथ जेब में डालकर डायलॉग बोलते हैं।

Amitabh Bachchan Sharabi Movie (1)

Amitabh Bachchan Sharabi Movie (1)

फिल्म शराबी एक बाप-बेटे की कहानी थी, जिसमें अमिताभ बच्चन और प्राण ने अहम किरदार निभाए थे। इन दोनों के साथ-साथ जया प्रदा और ओम प्रकाश भी मुख्य रोल्स में थे। फिल्म शराबी के गाने लोगों की जुबान पर आज तक हैं। 'इंतेहा हो गई इंतजार की', 'मुझे नौलक्खा मंगा दे रे' और 'जहां चार यार मिल जाएं' जैसे गानों के बिना आज भी कोई पार्टी पूरी नहीं होती है। वैसे फिल्म शराबी का कौन सा गाना आपका पसंदीदा है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article