Dunki Trailer: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म डंकी का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म डंकी के लिए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने पहली बार डायरेक्टर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) संग हाथ मिलाया है। ये दोनों इस दौर के सबसे बेहतरीन एक्टर-डायरेक्टर हैं, जिस कारण लोगों को लगता है कि डंकी कमाल की मूवी होने वाली है। फिल्म के गाने और टीजर वीडियोज इस ओर इशारा भी कर रहे हैं कि इनकी मूवी रिलीज होते ही दर्शकों का मनोरंजन करना शुरू कर देगी और दना-दन रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर देगी।
फिल्म को देखने के लिए बेकरार दर्शक इसका ट्रेलर देखने के लिए भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म डंकी के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज करने का मन बना लिया है और खबरें हैं कि 5 दिसम्बर के दिन डंकी के मेकर्स दर्शकों के सामने ट्रेलर वीडियो रिलीज करेंगे। फिल्म डंकी की टीजर वीडियो से दर्शकों को कहानी का कुछ-कुछ अंदाजा तो लगा है, जिस कारण माना जा रहा है कि जब फिल्म का ट्रेलर आएगा तो दर्शक इस मूवी के लिए बेचैन हो उठेंगे।
शाहरुख खान के लिए कमाल का रहा है साल 2023
अगर साल 2023 की बात करें तो शाहरुख खान की दो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं, जिन्होंने कमाल की कमाई की है। पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं, जिसके बाद हर किसी की निगाहें डंकी पर टिकी हुई हैं। ट्रेड पंडितों का कहना है कि राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की ब्रैंड वैल्यू देखते हुए डंकी से 500 करोड़ की कमाई की उम्मीद है।
