बॉलीवुड

Dunki New Poster: 'डंकी' की रिलीज डेट पर मेकर्स ने लगाई मुहर, अब 'सालार' के चिथड़े उड़ाएगी शाहरुख की फिल्म

Dunki Release Date Confirm In Latest Poster: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से पर्दे पर तबाही मचाने के लिए तैयार हैं। शाहरुख खान की 'डंकी' की रिलीज डेट भी अब कंफर्म हो चुकी है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि मूवी 'सालार' के चिथड़े उड़ाने के लिए तैयार है।

Image

'सालार' के चिथड़े उड़ाने के लिए तैयार है 'डंकी'

Dunki Release Date Confirm In Latest Poster: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से पर्दे पर वाहवाही लूटने के लिए तैयार हैं। दरअसल, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) 'जवान' और 'पठान' के बाद 'डंकी' (Dunki) के साथ बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाएंगे। खास बात तो यह है कि मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर फिल्म की रिलीज डेट पर भी मुहर लगा दी है। नए पोस्टर को देखकर कहा जा सकता है कि शाहरुख खान की 'डंकी' दिसंबर में प्रभास की 'सालार' की बैंड बजाने के लिए तैयार है।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'डंकी' (Dunki) का पोस्टर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पोस्टर में शाहरुख खान हाथ में जैकेट लिये और पीठ पर बैग टांगे सफर तय करते दिखाई दिये। पोस्टर के मुताबिक, फिल्म 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। खास बात तो यह है कि 'डंकी' का पोस्टर देख फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। एक यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा, "वो पोस्टर आ चुका है, जिसका सबसे ज्यादा इंतजार था। किंग एसआरके ने राजकुमार हिरानी से हाथ मिलाया है। इस बार दिसंबर का अनुभव जबरदस्त होने वाला है।"

'डंकी' को 'सालार' से पहले रिलीज करने के पीछे क्या है मेकर्स की रणनीति

बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'डंकी' (Dunki) पहले 22 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को बदल दिया है। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि विदेशों में शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। वहीं 'सालार' को पछाड़ने के लिए भी मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट एक दिन पहले कर दी है। राजकुमार हिरानी का मूवी को लेकर कहना है कि 'डंकी' शाहरुख खान की पिछली दोनों फिल्में 'जवान' और 'पठान' से भी हटकर होंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article