Dunki Advance Booking : शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) की अपकमिंग फिल्म डंकी( Dunki) को लेकर काफी बज बना हुआ है। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तभी से फैंस फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं शाहरुख खान के विदेशी फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है। बता दें कि डंकी फिल्म की इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है अब फैंस रिलीज से पहले ही डंकी के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।
राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। डंकी की इन्टरनेशनल एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है अब फैंस फिल्म के लिए पहले से ही टिकट खरीद सकते हैं। डंकी इसी महीने की 21 तारीख को रिलीज होने जा रही है। शाहरुख खान के साथ फिल्म में विक्की कौशल, तापसी पन्नू और बोमन ईरानी नजर आने वाले हैं। यह एक फैमिली ड्रामा मूवी है जिसके पीछे बहुत बड़ा मैसेज छिपा है। डंकी के ट्रेलर को फैंस का बेहतरीन रीस्पान्स मिल रहा है। फिल्म के गाने से लेकर कान्सेप्ट तक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अब देखना यह है कि किंग खान की फिल्म एडवांस बुकिंग में कितना कमाल दिखा पाती है।
भारत में कब होगी शुरू
डंकी की इन्टरनेसनल टिकट बुकिंग शुरू होने के बाद लोगों को भारत में टिकट मिलने का इंतजार है लेकिन अभी तक मेकर्स की तरफ से भारत में एडवांस टिकट बुकिंग को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है। जहां तक उम्मीद है कि फिल्म रिलीज से एक हफ्ता पहले भारत में डंकी की एडवांस बुकिंग शुरू हो सकती है।
