बॉलीवुड

Dunki स्टार Shah Rukh Khan ने फाइनल की नई फिल्म, अप्रैल 2024 से शुरू होगी शूटिंग

Shah Rukh Khan signs his next movie: अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की नई फिल्म डंकी (Dunki) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म डंकी के रिलीज होते ही शाहरुख खान ने अपनी नई फिल्म के लिए कमर कस ली है। शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि वो अगले साल अप्रैल के महीने में अपनी नई मूवी की शूटिंग शुरू करेंगे।

Image

Shah Rukh Khan signs his next movie:

Shah Rukh Khan signs his next movie: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने साल 2023 में तीन फिल्में रिलीज करके फैंस को बड़ो तोहफा दिया। पठान और जवान के बाद शाहरुख खान की डंकी इन दिनों सिनेमाघरों में है। इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया है, जो इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर हैं। फिल्म डंकी (Dunki) के रिलीज होते ही शाहरुख खान ने ऐलान कर दिया है कि उन्होंने एक नई मूवी साइन कर ली है। शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि वो अगले साल अप्रैल के महीने में अपनी नई मूवी साइन करेंगे।

शाहरुख खान ने इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा भी किया है कि वो अपनी अगली फिल्म में एक ऐसा किरदार निभाएंगे, जो उनकी असली उम्र के बराबर है। पिछले कुछ समय में शाहरुख खान ने जवान किरदार प्ले किए लेकिन दर्शकों ने उन किरदारों को सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी उम्र को ध्यान में रखकर रोल साइन किए और बॉक्स ऑफिस हिल उठे। किंग खान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में भी इस बात का ख्याल रखेंगे कि वो दर्शकों के मुताबिक फिल्में साइन करें।

शाहरुख खान की डंकी की बात करें तो इसे दर्शकों से मिक्स्ड रिस्पांस मिल रहे हैं। फिल्म डंकी में अभिनेता शाहरुख खान ने देश से बड़ा सपना लेकर विदेश निकलने वाले लोगों की कहानी पेश की है और दर्शकों को बताया है कि ऐसे लोगों की जर्नी कितनी मुश्किल रहती है। फिल्म रिव्यूअर्स के अनुसार डंकी राजकुमार हिरानी की सबसे कमजोर मूवी है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article