बॉलीवुड

Drishyam 2 BO Collection Day 21: 'भूल भलैया 2' को धूल चटाकर कर 200 करोड़ी होने से एक कदम दूर है अजय देवगन की फिल्म, देखें आंकड़े

Drishyam 2 Box Office Collection Day 21: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'दृश्यम 2' को रिलीज हुए 21 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की फिल्म ने कमाई के मामले में कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Image

Drishyam 2

Drishyam 2 Box Office Collection Day 21: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वालों की फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। इस फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन पूरे हो गए हैं। ये पहले अपने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड्स बना रही है। इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा कम होने का नाम ले रहा है। फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में हैं और धांसू कमाई कर रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 21 दिनों में 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने से एक कदम दूर है। इतना ही नहीं फिल्म ने कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' की कमाई के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

200 करोड़ के क्लब एंट्री लेने से एक कदम दूर है 'दृश्यम 2'

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'दृश्यम 2' ने 16वें और 17वें दिन में 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म ने 18वें दिन फिल्म ने 3.5 करोड़ रुपये, 19वें दिन 2.53 करोड़ रुपये और 20वें दिन 2.11 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसके बाद 20 दिनों में फिल्म 194 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं फिल्म के गुरुवार के आंकड़े सामने आ गए हैं। शुरुआत अनुमान के मुताबिक फिल्म ने 21वें दिन यानी गुरुवार को 2 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने 21 दिनों में 196.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो वीकेंड पर फिल्म 200 करोड़ रुपये के क्लब में बड़ी आसानी से शामिल हो जाएगी।

'भूल भुलैया 2' को 'दृश्यम 2' ने चटाई धूल

बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन की इस साल फिल्म 'भूल भुलैया 2' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में तब्बू और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं दृश्यम 2 ने अब तक 196.46 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' को धूल चटा दी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article