Dream Girl 2 Box Office Collection Day 6 : आयुष्मान खुराना( Ayushman Khurana) और अनन्या पांडे( Ananya Pandey) स्टार मूवी ड्रीम गर्ल पार्ट 2 को सिनेमाघरों में आए पूरा एक हफ्ता होने वाला है। फिल्म ने दमदार ओपनिंग के साथ फैंस के दिल में अपनी जगह बनाई थी। लेकिन जैसे ही दिन बढ़े आयुष्मान की फिल्म फीकी पड़ती नजर आने लगी । पिछले दिन मंगलवार को फिल्म ने 5.87 करोड़ का कलेक्शन किया था उसके बाद मेकर्स को रक्षाबंधन पर फिल्म की अच्छी कमाई की उम्मीद थी। ड्रीम गर्ल 2 ने पहले दिन से बेहतर प्रदर्शन किया और फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 59.75 करोड़ हो गया। आइए जानते हैं छठे दिन आयुष्मान ने पूजा बनकर कितने करोड़ कमाए
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ड्रीम गर्ल 2 ने छठे दिन 7.75 करोड़ का कलेक्शन किया जिसके बाद फिल्म की अब तक की कुल कमाई 59.75 करोड़ हो गई है। बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ की दमदार ओपनिंग की थी। लेकिन धीरे-धीरे फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर पिसती नज़र आने लगी।रिपोर्ट्स की माने तो सनी देओल की फिल्म गदर 2 का आयुष्मान की फिल्म पर खासा असर पड़ रहा है। कलेक्शन में कमी की एक यह भी बड़ी वजह हो सकती है।
ड्रीम गर्ल 2 की बात करें तो यह एक कॉमेडी मूवी है जो बहुत अच्छा सोशल मेसेज भी देती है। फिल्म में आयुष्मान पूजा नाम की लड़की का किरदार कर रहे हैं जो सभी को स्क्रीन पर खिचने का काम कर रहा है। उनके अलावा फिल्म में अनु कपूर ( Annu Kapoor) , अभिषेक बनर्जी ( Abhishek Banerji) , परेश रावल ( Paresh Rawal) जैसे बेहतरीन कलाकार भी हैं।
