बॉलीवुड

Jawan में अपने गंजे लुक पर शाहरुख खान को हुआ पछतावा? कहा- 'आखिरी बार मुझे गंजा देख रहे हो..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 4, 2023, 08:02 AM IST

Shah Rukh Khan Bald in Jawan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान का ट्रेलर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, फिल्म में शाहरुख खान का गंजा होना भी सुर्खियों में बना हुआ है। अब इस पर खुद शाहरुख खान ने रिेएक्ट किया है, आइए इसपर नजर डालते हैं।

Image

Shah Rukh Khan Bold Look in Jawan

Shah Rukh Khan Bald in Jawan: जवान का ट्रेलर बीते दिन 31 अगस्त 2023 को रिलीज कर दिया गया है। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान का ट्रेलर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। फिल्म में शाहरुख खान का गंजा होना भी सुर्खियों में बना हुआ है। धमाकेदार एक्शन, डायलॉग और शाहरुख खान के चार्म ने फैंस को दीवाना बना दिया है। शाहरुख खान की फिल्म जवान के ट्रेलर को बुर्जखलीफा पर भी दिखाया गया है। इस ट्रेलर लॉन्च ईवेंट को दुबई में आयोजित किया गया, जहां शाहरुख खान के साथ ही फिल्म की बाकी स्टारकास्ट भी नजर आई है। जवान के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के मौके पर अब खुद शाहरुख खान ने फिल्म में अपने गंजे लुक पर रिेएक्ट किया है, आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट और शाहरुख खान के बयान पर एक नजर डालते हैं।

'अब कभी दोबारा गंजा नहीं होने वाला'

जवान में अपने गंजे लुक पर बात करते हुए शाहरुख खान ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कहा, 'ये आखिरा और पहली बार है जब मैं किसी फिल्म के लिए गंजा हुआ हूं। अब दोबारा कभी ऐसी नहीं होने वाला है। इसी लिए कह रहा हूं जाकर फिल्म जरूर देखना।' शाहरुख खान का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस का मानना है कि खुद शाहरुख को भी अपना ये गंजा लुक पसंद नहीं आया है। बता दें कि जवान 7 सितंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article