बॉलीवुड

Dilip Kumar की पत्नी सायरा बानो इस गंभीर बीमारी का हुई शिकार! पिंडली में बने दो थक्के

बॉलीवुड के दिग्गज स्टार दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सायरा बानो (Saira Banu) इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से झूझ रही है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार सायरो बानो को निमोनिया हो गया है। एक्ट्रेस के पिंडली में दो थक्के भी जम गए है।

Image

Saira Banu

बॉलीवुड के दिग्गज स्टार दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के आखिरी दम तक उनके साथ रहने वाली उनकी बेगम और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सायरा बानो (Saira Banu) की सेहत बिगड़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार सायरा बानो निमोनिया से पीड़ित हैं और उनकी पिंडली में दो थक्के बन गए हैं।

हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार सायरा बानो हाल ही में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रही हैं। सायरा बानो को अक्टूबर 2024 में गंभीर निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तब से उनकी पिंडली में दो थक्के बन गए हैं। सायरा बानो को अपने घर के अंदर घूमने में काफी मुश्किल हो रही है। दिलीप कुमार के निधन के बाद से ही एक्ट्रेस की तबीयत ठीक नहीं रहती है। बता दें 2021 में दिलीप कुमार ने दुनिया को अलविदा बोल दिया था। दिलीप कुमार ने 1966 में सायरा बानो से शादी की थी। जिस समय दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी हुई थी उस समय सायरा बानो 22 और दिलीप साहब 44 साल के थे।

लंदन में बीता था बचपन का समय

23 अगस्त 1944 को भारत के मसूरी में सायरा बानो का जन्म हुआ था। बता दें एक्ट्रेस एक मुस्लिम परिवार में आती हैं। एक्ट्रेस के बचपन का ज्यादा समय लंदन में बीता था। बचपन से ही सायरा बानो दिलीप कुमार की फैन रही हैं। 16 साल की उम्र से सायरा बानो ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। सायरा बानो और दिलीप कुमार ने कई फि्ल्मों में एक साथ काम किया था। इस लिस्ट में 'दुनिया' (1984), 'बैराग' (1976), 'गोपी' (1970), 'सगीना महातो' (1970) और 'सगीना' (1974) जैसी फिल्में शामिल है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article