Sanjana Sanghi on Dil Bechara Turns 5: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस मूवी सुशांत सिंह राजपूत के साथ संजना सांघी अहम रोल में नजर आई थीं। आज यानी 24 जुलाई के दिन 'दिल बेचारा' को रिलीज हुए लगभग 5 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस संजना सांघी ने फिल्म से जुड़ा एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए बताया कि हर दिन सुशांत सिंह राजपूत को याद करती हैं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो के साथ एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर सुशांत सिंह राजपूत को भावुक श्रद्धांजलि दी है।
गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस संजना सांघी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'दिल बेचारा' के सेट से जुड़ी कुछ मेमोरीज शेयर की हैं। इस वीडियो में संजना फिल्म 'दिल बेचारा' के निर्देशक मुकेश छाबड़ा और अपने को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत सहित बाकी एक्टर्स के साथ अपने सफर को याद कर रही हैं। इस क्लिप के माध्यम से संजना सांघी ने बताया कि उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की "हर दिन" याद आती है। संजना सांघी ने अपने पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया का सबसे अच्छा एक्टर भी बताया है।
बताते चलें 'दिल बेचारा' का निर्देशन कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने किया था। इस मूवी के माध्यम से मुकेश छाबड़ा ने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा था। 'दिल बेचारा' फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की जोड़ी भी लोगों के दिलों को छू गई थी। इस फिल्म में सैफ अली खान ने भी स्पेशल अपीयरेंस किया था। दुख की बात यह है कि जिस साल यह मूवी रिलीज हुई उसी साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी।
