बॉलीवुड

Dhurandhar First Review: रणवीर-आदित्य की जोड़ी करेगी शॉक, 3 घंटे की धुरंधर मूवी लगातार देगी सरप्राइज

Dhurandhar First Review: रणवीर सिंह और आदित्य धर की अपकमिंग मूवी धुरंधर लगातार खबरों में बनी हुई है। दर्शकों को इससे बहुत सारी उम्मीदें हैं और अगर फिल्म धुरंधर को मिल रहे फर्स्ट रिव्यूज की बात करें तो ये दर्शकों को सिनेमाघरों में शॉक और सरप्राइज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Image

Image Source: Dhurandhar Movie

Dhurandhar First Review: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर साल 2025 की बहुप्रतीक्षित मूवीज में से एक है, जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन डायरेक्टर आदित्य धर ने किया है, जो अपनी शानदार स्टोरी टेलिंग के लिए जाने जाते हैं। फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे धांसू कलाकार हैं। मेकर्स ने इस सभी को इतना कमाल का लुक दिया है कि उसे से दर्शक धुरंधर देखने के लिए उत्साहित हैं। उसके ऊपर से फिल्म धुरंधर का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है, जिसके बाद तो थिएटर के बाहर दर्शकों को लाइन्स लगने वाली हैं।

Dhurandhar Review in Hindi:

सोशल मीडिया पर फिल्मों के बारे में बड़ी और इनसाइड जानकारी देने वाले क्रिटीक उमैर संधू ने अपने एक्स अकाउंट के माध्यम से बताया है कि रणवीर सिंह और आदित्य धर की आने वाली फिल्म धुरंधर आउट ऑफ स्लेबस मूवी है, जो लोगों को चौंका देगी। 3 घंटे से लम्बी इस फिल्म में एक भी डल मूमेंट नहीं है, जिस कारण दर्शक लगातार सीट से चिपके रहेंगे।

उमैर संधू ने अपने ट्वीट में बताया है, "फिल्म धुरंधर के बारे में मैं ये ही कह सकता हूं कि ये एक आउट ऑफ स्लेबस मूवी है। ये पावरफुल और पावरपैक्ड मूवी है। 3 घंटे से लम्बी इस फिल्म में खूब एक्शन है, डायलॉगबाजी है और इंगेजिंग स्क्रीनप्ले है। रणवीर सिंह ने इस फिल्म में कमाल का काम किया है और उनकी धमाकेदार वापसी हो गई है। फिल्म की बाकी स्टारकास्ट ने भी कमाल का काम किया है, खास करके संजय दत्त और अक्षय खन्ना नें। इन दोनों ने अपनी परफॉर्मेंसेज से लोगों को चौंकाया है। फिल्म धुरंधर का प्रोडक्शन डिजाइन भी कमाल का है। फिल्म का सेकेंड हाफ और आखिरी के 20 मिनट तो दिमाग की खोल देंगे। बीते हफ्ते तेरे इश्क में रिलीज हुई थी और अब धुरंधर रिलीज हो गई है। बॉलीवुड ने आखिरकार वापसी कर ही ली है।" उमैर संधू ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि धुरंधर मस्ट वॉच मूवी है, जिसे दर्शकों को थिएटर में जरूर देखना चाहिए।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article