Dhurandhar 2 Cameo: बॉलीवुड के फेमस स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) यानी धुरंधर 2 रिलीज से पहले काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म धुरंधर 2 को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। कभी फिल्म से जुड़ा कोई पोस्टर सामने आ जा रहा है, तो कभी किसी स्टार की एंट्री को लेकर खबर सामने आ जाती हैं। इन सब के बीच फिल्म की रिलीज से कुछ घंटे पहले 'धुरंधर 2' के कैमियो को लेकर खबर सामने आ रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म में किन दो स्टार्स का कैमियो होने वाला है जिनको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
धुरंधर 2 में होगा इन स्टार्स का कैमियो
एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि फिल्म को लेकर आई एक बड़ी खबर है। फिल्म धुरंधर 2 को लेकर अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि कई स्टार्स इस मूवी में कैमियो करने वाले हैं। इसी बीच अब दो नाम पर पक्की मुहर लग गई है। पहला नाम है एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) और दूसरा नाम है इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) का। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों स्टार्स का कैमियो काफी दमदार होने वाला है। इमरान हाशमी को लेकर दावा किया जा रहा है कि वो बड़े साहब के रोल में नजर आ सकते हैं। फैंस इस खबर के काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक अधिकारिक तौर पर ये खुलासा नहीं हो पाया है कि दोनों स्टार्स किस रोल में नजर आने वाले हैं।
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), आर माधवन (R Madhavan) और संजय दत्त (Sanjay Dutta) भी अहम रोल में हैं। फिल्म में यामी गौतम और इमरान हाशमी की एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
