Dhurandhar 2 Box office: साल 2026 में जो क्रेज दर्शकों के अंदर 'धुरंधर: द रिवेंज' को देखने के लिए नजर आ रहा है। इससे पहले ऐसी हाइप कभी नहीं देखी गई है। मेकर्स ने जिस दिन से रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग ओपन की हैं, तभी से दर्शक लगातार टिकट खिड़की पर इसकी बुकिंग करने में लगे हुए हैं। 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सक्षम है।
इतने करोड़ की ओपनिंग लेगी 'धुरंधर 2'
कई ट्रेड एक्सपर्ट्स ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के पहले दिन के कलेक्शन को लेकर नए-नए अनुमान लगाए हैं। कईयों का मानना है कि यह फिल्म 18 मार्च यानी पेड प्रीव्यू से लगभग 30 करोड़ रुपये की कई लेगी। वहीं पेड प्रीव्यू के जोड़ने के बाद 'धुरंधर 2' का ओपनिंग कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के पार जा सकता है। हालांकि मेकर्स ने फिल्म के कलेक्शन पर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है लेकिन चरों और ही ऐसी ही चर्चा है। अगर यह मूवी पहले दिन 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार करने में सफल रहती तो अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' और प्रभास की 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड बड़ी आसानी से टूट जाएगा। (इसे भी पढ़ें: रणवीर सिंह के करियर की बेस्ट ओपनर साबित होगी 'Dhurandhar 2', इन 5 फिल्मों को देगी धोबी पछाड़)
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। इस मूवी के साथ यश की 'टॉक्सिक' भी रिलीज होने वाली थी लेकिन निर्माताओं ने कुछ दिनों पहले ही अपनी मूवी की रिलीज में बड़ा बदलाव किया। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म 'धुरंधर 2' में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
